शरीर का पीएच लेवल मेंटेन करती हैं एल्कलाइन डाइट, जानिए कितनी है फायदेमंद
- Written By: दीपिका पाल
शरीर का पीएच लेवल मेंटेन करने वाली डाइट (सौ.सोशल मीडिया)
आजकल की जिंदगी डिजिटल और भागदौड़ भरी हो गई है जहां पर अनियमित जीवनशैली और अनुचित खानपान का असर सेहत पर पड़ता है। भलें ही हम अपने सेहत के लिए स्वच्छ औऱ अच्छा खाना और एक्सरसाइज कर रहे हैं, लेकिन यह सेहत के लिए कितना फायदेमंद है इसकी जानकारी हमें नहीं होती है। इसका असर यह होता है कि, हमारी सेहत गिरने लगती है और शरीर का पीएच लेवल असंतुलित हो जाता है। इसके लिए आज हम आपको ऐसी एक खास डाइट एल्कलाइन के बारे में बताएंगें जिसे फॉलो करने से पीएच लेवल संतुलित हो जाता है।
जानिए क्या होती है एल्कलाइन डाइट
यहां पर हम खास प्रकार की डाइट की बात करें तो, इसे एश डाइट के नाम से भी जाना जाता है. इस डाइट में ऐसी चीजों का सेवन करना होता है जिससे आपके शरीर का पीएच लेवल नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। यहां पर डाइट के आधार पर हरी सब्जियां, ऑर्गेनिक फूड्स, ताजे फल, सलाद और नट्स को शामिल करते हैं इससे शरीर में अल्कलाइन और एसिड की मात्रा मेंटेन रहती है। किसी प्रकार की कमजोरी आपके शरीर में नहीं आती है।
जानिए कितना होना चाहिए शरीर का पीएच लेवल
पीएच लेवल की रेंज 0-14 के बीच होती है, जिसमें 0.0-6.9 एसिडिक है, 7.0 न्यूट्रल और 7.7 से 14.0 के बीच ही रेंज अल्कलाइन या बेसिक मानी जाती है. अगर किसी भोजन के 7.1 से 14 तक का पीएच लेवल है तो वो एल्कलाइन में आता है। इतना ही नहीं 7 को नॉरमल पीएच लेवल माना जाता है और अगर ये लेवल नीचे जाता है तो इससे एसिड नेचर बढ़ जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
अगर बॉडी बनाने के लिए फाइबर को छोड़ प्रोटीन पर दें रहें ध्यान, तो हो जाइए सावधान! हो सकता है कैंसर का खतरा
Food Recipes: वजन घटाने के लिए चुनें एयर फ्रायर की ये 5 हेल्दी रेसिपीज, जो आपको बना देंगी फिट और स्लिम
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल मक्खन की तरह पिघलेगा! बस जान लें अखरोट खाने का ये सही तरीका
Protein Breakfast: सुबह के नाश्ते में खाएं ये एक चीज, सिर्फ 10 मिनट में बनकर होगा तैयार
ऐसे फायदेमंद हैं एल्कलाइन डाइट
यहां पर एल्कलाइन डाइट की बात की जाए तो, इसे सेवन करने से आपके शऱीर को फायदा मिलता है, जिसमें एल्काइन डाइट शरीर को एनर्जी देने के साथ ही इन्फ्लेमेशन को कम करने में मददगार साबित हो सकती है। आपको सभी तरह के हेल्दी फूड्स का सेवन करना चाहिए, जिससे आपके शरीर में किसी तरह के पोषक तत्वों की कमी न हो. एल्कलाइन डाइट शरीर में पीएच लेवल को बैलेंस करने में मदद करती हैं। इसे पाचन, त्वचा, बालों के लिए भी फायदेमंद माना गया है। इसके जरिए आप अपनी डाइट रख सकते है।
