-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Adfalcivax Vaccine For Malaria Is Ready
मलेरिया बीमारी का नहीं सताएगा अब कोई खतरा, बनकर तैयार हुई AdFalciVax नई वैक्सीन
- Written By: दीपिका पाल
AdFalciVax Vaccine: मलेरिया की बनकर तैयार हुई वैक्सीन का नाम AdFalciVax वैक्सीन है जो मलेरिया के हर स्टेज से लड़ने में मदद करती है। यह वैक्सीन मलेरिया के परजीवी के दो अहम स्टेज पर हमला करता है।

मलेरिया की नई वैक्सीन (सौ. डिजाइन फोटो)
AdFalciVax Vaccine: दुनियाभर में कई बड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है इसमें कैंसर और डायबिटीज के बाद मच्छरों से फैलने वाली बीमारियां मलेरिया और डेंगू के मामले लगातार मिलते है। बारिश के मौसम में मच्छरों के पनपने की संख्या ज्यादा हो जाती है। इन बीमारियों के डर के बीच ही हाल ही में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (RMRCBB) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मलेरिया रिसर्च (NIMR) के साथ मिलकर जैव प्रौद्योगिकी विभाग के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी (DBT-NII) के सहयोग से नई मलेरिया वैक्सीन AdFalciVax बनाई है जो बीमारी के खतरे को कम करती है। वहीं पर मलेरिया जैसी बीमारी से बचाती है। चलिए जानते हैं वैक्सीन के बारे में सब कुछ…
जानिए कैसी है AdFalciVax वैक्सीन
मलेरिया की हाल ही में बनकर तैयार हुई वैक्सीन का नाम AdFalciVax वैक्सीन है जो मलेरिया के हर स्टेज से लड़ने में मदद करती है। यह वैक्सीन मलेरिया के परजीवी के दो अहम स्टेज पर हमला करता है। पहली स्टेज में जब परजीवी इंसान के शरीर में इंफेक्शन फैलाता है और दूसरी स्टेज जब मच्छरों के जरिए ये बीमारी एक इंसान से दूसरे तक पहुंचती है। यह वैक्सीन बीमारी से बचाने के साथ ही बीमारी को पूरे इलाके में फैलने से बचाता है। इस वैक्सीन का इस्तेमाल करने से पहले ट्रायल हो चुका है। इसके अनुसार,जानवरों पर किए गए शुरुआती टेस्ट में ये वैक्सीन असरदार साबित हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
Health Tips: रात के खाने के तुरंत बाद की ये छोटी-सी आदत बदल सकती है आपकी सेहत, जानिए 10 मिनट का बड़ा राज
Health Tips 2026: दिखने में छोटे, असर में बड़े चिया सीड्स का ये राज जानकर आप भी इसे रोजाना खाने लगेंगे
Raksha Bandhan 2026: राखी के लंच को बनाएं यादगार, इन 10 स्वादिष्ट व्यंजनों से सजाएं परफेक्ट थाली
World Breastfeeding Week 2026: सिर्फ मां ही नहीं, पिता का साथ भी बनाता है ब्रेस्टफीडिंग का सफर आसान
इसके अलावा इस वैक्सीन को अब तक मार्केट में मलेरिया के लिए मौजूद वैक्सीन्स जैसे RTS, S/AS01 और R21/Matrix-M से बेहतर माना गया है। बताया जा रहा है कि, इस वैक्सीन को बनाने में ‘लैक्टोकोकस लैक्टिस’ नाम के सेफ बैक्टीरिया का इस्तेमाल किया गया, जो वैक्सीन डेवलपमेंट में पहले से जाना जाता है. इसमें दो अलग-अलग चरणों के खिलाफ असरदार तत्वों को मिलाकर मजबूत वैक्सीन बनाई गई है। यह 9 महीने तक खराब नहीं होती है।
ये भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम और गले की खराश से हैं परेशान, तो ये घरेलू नुस्खे देंगे बड़ी राहत
दो स्टेज पर वार करती है वैक्सीन
आपको बताते चलें, अन्य वैक्सीन के अलावा यह मलेरिया की नई वैक्सीन दो चरणों पर काम करती है।इससे न सिर्फ इंसान को मलेरिया होने का खतरा कम होता है, बल्कि मच्छरों के जरिए बीमारी का फैलाव भी रुकता है। इसके अलावा यह वैक्सीन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को चकमा देने की परजीवी की कोशिश को भी कम करता है और लंबे समय तक सुरक्षा देता है। इस वैक्सीन को लेकर जानकारी में है कि, AdFalciVax अभी शुरुआती डेवलपमेंट स्टेज में है जो लोगों तक पहुंचने में समय लेगी। इसके कई ट्रायल के बाद यह वैक्सीन करीबन 7 साल बाद लोगों तक पहुंच पाएगी। इसमें मानव टेस्टिंग, बड़े पैमाने पर ट्रायल करने के बाद मिले अंतिम अप्रूवल के बाद ही मार्केट में आएगी।
Adfalcivax vaccine for malaria is ready
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी ने Insta पर की खास अपील! कहा- फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, खरीदें एक भारतीय उत्पाद
Aug 06, 2026 | 10:15 PMहमारा एजुकेशन सिस्टम बर्बाद…JPSC-JSSC विवाद पर राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- छात्रों की आवाज सुने सरकार
Aug 06, 2026 | 10:04 PMभारत में बदल रही कार खरीदने की पसंद, पेट्रोल को कड़ी टक्कर दे रहे CNG, Hybrid और EV, FADA रिपोर्ट में खुलासा
Aug 06, 2026 | 10:02 PM1000 एकड़ वन जमीन निजी कब्जे से मुक्त! राजस्व मंत्री बावनकुले का बड़ा फैसला, वनमंत्री गणेश नाईक ने किया स्वागत
Aug 06, 2026 | 09:50 PMचीन का खतरनाक ट्विन प्लान, तिब्बत में रची जा रही भारत के खिलाफ बड़ी साजिश? सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Aug 06, 2026 | 09:46 PMबांकीपुर में हार के बाद RJD में बड़ा विस्फोट, प्रदेश से पंचायत तक की सभी कमेटियां भंग; नई टीम बनाएंगे तेजस्वी!
Aug 06, 2026 | 09:38 PMनाम बदलवा देना, शिवांगी जोशी के खुले चैलेंज पर श्रेया कलरा ने दिया करारा जवाब, जीत के बाद रख दिया ऐसा नाम
Aug 06, 2026 | 09:35 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














