ब्लोटिंग अपच जैसी समस्याओं में बेहद कारगर हैं पेट की मसाज, जानिए इसका तरीका
अगर आप पेट में गैस, कब्ज जैसी समस्याओं से जूझ रहे है तो आपके लिए पेट की मालिश से बेहतर कोई उपाय नहीं। इसके फायदे इतने है कि, आप इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति को आसानी से अपना सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
पेट की मालिश (सौ. सोशल मीडिया)
अक्सर अधिक खाने के बाद आपके पेट में पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती है। खाने की गड़बड़ी से पेट में भारीपन लगता है तो वहीं इस समस्या की वजह से पेट को सही कर पाना मुश्किल हो जाता है। पेट से जुड़ी समस्याओं को सही करने के लिए दवाईयों के अलावा आज हम आपको पेट की मालिश या मसाज को करने के तरीके के बारे में बता रहे है। असल में यह प्राचीन तरीका सबसे असरदार प्रक्रिया के रूप में होता है।
आयुर्वेद के अलावा चीनी चिकित्सा में पेट की मालिश के बारे में बताया गया है।अगर आप पेट में गैस, कब्ज जैसी समस्याओं से जूझ रहे है तो आपके लिए पेट की मालिश से बेहतर कोई उपाय नहीं। इसके फायदे इतने है कि, आप इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति को आसानी से अपना सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
Summer Eye Care: गर्मी के मौसम में कैसे रखें आंखों का ख्याल? बस ये चीजें शामिल कर लें अपनी डाइट में
Autism Awareness: ऑटिज्म क्या है? जानिए इसके लक्षण, कारण और उपचार के तरीके
Tripti Dimri Inspired Looks: इस समर तृप्ति डिमरी के इन स्टाइलिश आउटफिट्स से लें फैशन इंस्पिरेशन
Face Pack For Pigmentation: झाइयों और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करेंगे ये 5 होममेड फेस पैक
जानिए पेट की मसाज करने का तरीका
आपको यहां पर पेट की मसाज करने के तरीके के बारे में बता रहे हैं जो बेहद आसान है…
- अपने शरीर की तासीर के आधार पर तेल का चुनाव करें।आप मालिश के लिए कच्चे तिल का तेल, नारियल या सूरजमुखी का तेल सहित जोजोबा या बादाम का तेल इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अपनी हथेलियों को अपने पेट के बीच में रखें। फिर धीमी गति से तीन धीमी और गहरी सांस लें।
- अपनी हथेलियों को रगड़ते हुए तेल गर्म करें।
- अपनी उंगलियों के पैड से हल्का दबाव डालते हुए, अपने पेट के निचले-बाएं कोने से शुरू करते हुए गोलाकार गति में घुमाएं।
- अपने पेट के निचले-बाएं कोने से निचले-दाएं कोने तक अपनी गति से आगे बढ़ें।
- फिर दाईं ओर से अपनी पसलियों के ठीक नीचे तक और फिर वापस बाईं ओर जाएं।
- अपने पेट के निचले-बाएं कोने में अपने शुरुआती बिंदु पर वापस बाईं ओर जाकर समाप्त करें।
- इस गोलाकार पैटर्न को कुछ देर दोहराती रहें।
जानिए पेट को मसाज करने के फायदे
आपको बताते चलें कि, पेट को मसाज करने के कई फायदे होते है जो आपके शरीर को मिलते है…
1- अगर आप पेट की मसाज करते है तो यह आपके पाचन क्रिया के लिए बेहतर होता है। यह प्राचीन प्रक्रिया है जो शरीर को डिटॉक्स करने के लिए फायदा होता है। पेट की मालिश करने का कार्य तनाव को कम करने और भावनात्मक शरीर को ठीक करने में मदद कर सकता है, जिसके परिणामस्वरूप पाचन संबंधी शिकायतें नहीं होती हैं। इसके अलावा मालिश से पेट की मांसपेशियां एक्टिवेट होती हैं, पाचन सही गति से होता है।
2- पेट की कब्ज को दूर करने के लिए पेट की मालिश बेहतर होती है। यहां पर पेट की मालिश करवाने वाले ग्रुप में कब्ज में कमी और नियमित मल त्याग में वृद्धि देखी गई। इसके अलावा ही पेट की मांसपेशियां कोमल, निरंतर दबाव से शिथिल होती हैं, पाचन तंत्र एक्टिवेट हो जाता है।
3- पेट की मालिश करने से शरीर के पॉश्चर में सुधार होता है। इसके अलावा ही पेट की मालिश पेट की मांसपेशियों को ढीला करने और इन्हें फ्लैक्सिबल बनाने में मदद करती हैं, जिससे आपकी मुद्रा में सुधार होता है। यह मांसपेशियों को अधिक तरल बनाता है।
4- इम्युनिटी को बूस्ट करने के लिए पेट की मालिश बेहतर होती है। आप इसे हफ्ते में कभी भी कर सकते है।पेट की मालिश से, लसीका प्रणाली उत्तेजित होती है, जिससे बॉडी टॉक्सिंस बाहर निकल आते हैं, और शरीर की प्राकृतिक रक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिलता है।
