- Hindi News »
- Health »
- 7 Corona Positive Cases Found In Patna Aiims
पटना एम्स में 7 मरीज पाए गए पॉजिटिव, आप भी सतर्क हो जाएं…फिर बढ़ रहे कोराना के मामले
कोरोना के मामले में भारत में भी तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र,, केरल, दिल्ली, यूपी के साथ बिहार में कोराना तेजी से पांव पसार रहा है। आज पटना एम्स में कोरोना के 7 नए मामले सामने आए हैं।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

पटना एम्स में कोरोना के 7 नए मामले आए सामने
पटना: देश भर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में सतर्क हो जाएं और जरा भी लापरवाही न बरतें। देश के 20 राज्यों में अब तक कोरोना के मरीज पाए जा चुके हैं और ये संख्या लगातार बढ़ रही है। केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी के साथ बिहार में भी कोरोना ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। पटना एम्स (AIIMS) में कोरोना के 7 मरीज पाए गए हैं। इनमें एक जूनियर डॉक्टर भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
कोरोना को यदि अब भी हल्के में ले रहे हैं तो ये गलती न करें और अपना ध्यान रखें। कोविड 19 के मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। केरला में सबसे अधिक 400 मामले अब तक सामने आ चुके हैं। इससे पहले कि ये महामारी फिर खतरनाक रूप ले, गाइडलाइंस का पालन करें और खुद और परिवार को सुरक्षित रखें।
पटना एम्स में एक साथ 7 मरीज मिले
बिहार में कोरोना विस्फोट हो चुका है। पटना एम्स हॉस्पिटल में कोरोना के 7 मामले सामने आए हैं। मरीजों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद से एम्स प्रशासन और बिहार स्वास्थ्य विभाग और सरकार की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही NMCH, PMCH, IGIMS जैसे बड़े अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। सभी बड़े अस्पतालों में बेड की उचित व्यवस्था करने के साथ कोरोना की जांच के इंतजाम करने को लेकर भी सख्ती से निर्देश दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार का खजाना खाली? तेजस्वी यादव का बड़ा दावा- मुझे और राज्य के कर्मचारियों को अब तक नहीं मिली सैलरी
Meditation Hacks: मेडिटेशन की वो 9 गुप्त मुद्राएं, जो चुटकियों में बढ़ा देंगी आपका कॉन्फिडेंस!
चंद्रपुर जिले में कुपोषण की स्थिति चिंताजनक, चिमूर तहसील में मिले सर्वाधिक 18 अति गंभीर कुपोषित बच्चे
Mental Health Tips: तनाव के बीच भी दिमाग रहेगा कूल, बस अपनी डाइट में शामिल करें ये विटामिन्स और मिनरल्स
कोरोना के लिए अलग जांच केंद्र
पटना के प्रमुख अस्पतालों PMCH, NMCH और न्यू गार्डिनर रोड हॉस्पिटल कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरना की जांच के लिए अलग से केंद्र बनाए गए हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सब डिवीजनल हॉस्पिटलों में भी कोरोना जांच को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं। सभी जांच केंद्रों पर कोविड-19 टेस्ट के लिए रैपिड किट भी भेजवाई जा रही है।
अस्पतालों में कोरोना मरीज के अलग वार्ड
अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए अलग से 14 बेड का वार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही आईसीयू में भी कोरोना मरीजों के लिए 3 बेड रिजर्व रखने के लिए कहा गया है। वार्ड में बेड के साथ ऑक्सीजन की उचित व्यवस्था रखने के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं। डॉक्टर्स और स्टाफ को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
कई राज्यों में कोरोना के मामले
कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। केरल में अब तक सर्वाधिक 400 मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना से तीन मरीजों की मौत भी हो चुकी हैं। गाजियाबाद में 4 केस सामने आए हैं। पटना एम्स में भी 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा देश के अन्य कई राज्यों में कोविड के मामले सामने आ चुके हैं।
7 corona positive cases found in patna aiims
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMबेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PMविवादों के घेरे में आया फिन एलन का कैच, सोशल मीडिया पर OUT और Not Out को लेकर हो रही बहस, देखें वीडियो
Apr 09, 2026 | 09:48 PMवीडियो गैलरी

इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM














