नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया...CM नायब सैनी ने रेवाड़ी यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Rewari Youth Marathon: रेवाड़ी में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नशे के खिलाफ यूथ मैराथन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि युवाओं का हर कदम नशामुक्त हरियाणा के संकल्प को मजबूत करेगा।
Nayab Singh Saini Rewari Youth Marathon
नायब सिंह सैनी रेवाड़ी से यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडीसोर्स-IANS
Published on
Updated on

Nayab Saini Drug Free Campaign: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को रेवाड़ी में आयोजित 'नशे से जंग रेवाड़ी के संग' यूथ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की। हजारों युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रेवाड़ी ने नशे के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया है और मैराथन में युवाओं का हर कदम नशे के खिलाफ एक मजबूत संदेश है।

5 किलोमीटर की रन फॉर ऑल हो या 10 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दौड़ इनमें भाग लेने वाले युवाओं का हर कदम नशे के खिलाफ कड़ा प्रहार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि जागरूकता, उपचार और पुनर्वास के माध्यम से भी नशामुक्त हरियाणा के लक्ष्य पर काम कर रही है।

नशा तस्करो पर सख्ती के लिए STF का गठन

उन्होंने बताया कि नशा तस्करों पर सख्ती के लिए स्पेशल टास्क फोर्स और हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का गठन किया गया है तथा एक्शन प्लान-2029 के तहत व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

रेवाड़ी में यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

उन्होंने कहा कि 'नशे से जंग रेवाड़ी के संग' इस मैराथन का स्पष्ट संदेश है। यह दौड़ जन जागरण की एक ऐसी यात्रा होगी जिसकी गूंज पूरे हरियाणा में सुनाई देगी।

हमारी सरकार ने नशे को हरियाणा के परिवारों के दर्द और युवाओं के भविष्य से जोड़कर देखा है। नशे के विरुद्ध कार्रवाई, जागरूकता, उपचार और पुनर्वास और चारों स्तरों पर मजबूत व्यवस्था तैयार की गई है।

2029 से नशामुक्त हरियाणा का लक्ष्य

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से कहा गया कि नशा तस्करों के विरोध प्रभावी कार्रवाई के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित की गई। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की स्थापना भी की गई है। हमारी सरकार नशामुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ एक्शन प्लान 2029 पर मजबूती से काम कर रही है।

Nayab Singh Saini Rewari Youth Marathon
इंदौर बायपास पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 55 लाख की शराब जब्त, हरियाणा की शराब MP में खपाने की थी तैयारी

17 सितंबर से 17 अक्टुबर तक चलेगा कार्यक्रम

बीते दिन उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा था, "सेवा ही संकल्प, समर्पण ही पहचान और विकसित भारत ही लक्ष्य।

उन्होंने लिखा था कि चंडीगढ़ में 'सेवा संकल्प अभियान' की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com