इंदौर बायपास पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 55 लाख की शराब जब्त, हरियाणा की शराब MP में खपाने की थी तैयारी

Indore Excise Department : इंदौर बायपास क्षेत्र में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कंटेनर से हरियाणा निर्मित शराब की सैकड़ों पेटियां जब्त कीं। शराब की कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है।
Indore Excise Department officials seize a container carrying Haryana-made liquor
कंटेनर के साथ आबकारी विभाग की टीम फोटो सोर्स - नवभारत
Published on
Updated on

Indore Illegal Liquor : इंदौर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।अवैध शराब के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने बायपास क्षेत्र में कार्रवाई को अंजाम दिया।

आबकारी विभाग की टीम ने बायपास क्षेत्र में एक संदिग्ध कंटेनर की जांच की। तलाशी के दौरान कंटेनर से हरियाणा निर्मित शराब की सैकड़ों पेटियां बरामद हुईं। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक जब्त शराब की कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है।

शराब के साथ कंटेनर भी जब्त

कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग ने शराब को जब्त करने के साथ ही कंटेनर को भी अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। विभाग की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे इंदौर के रास्ते कहां पहुंचाया जाना था।

अंतरराज्यीय तस्करी के नेटवर्क की आशंका

प्रारंभिक जांच में मामला अंतरराज्यीय स्तर पर शराब तस्करी से जुड़ा होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में आबकारी विभाग इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए जांच आगे बढ़ा रहा है।

Indore Excise Department officials seize a container carrying Haryana-made liquor
जन्माष्टमी विशेष: जबलपुर का ऐतिहासिक बलदाऊ मंदिर, तीन संस्कृतियों की धरोहर के रूप में है विशेष पहचान

स्रोत और गंतव्य की जांच जारी

अधिकारियों द्वारा जब्त शराब के स्रोत, गंतव्य और परिवहन से जुड़े लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा कंटेनर के दस्तावेजों और शराब के परिवहन से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

प्रकरण दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

मामले में आबकारी विभाग द्वारा प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। अब जांच के आधार पर तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आने की संभावना है। फिलहाल आबकारी विभाग की ओर से मामले में अग्रिम कार्रवाई जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com