Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नेशनल खिलाड़ी पर गिरा बास्केटबॉल का पोल, मैदान में ही तोड़ दिया दम, Video देखकर दहल जाएगा दिल

Basketball Player Death: खिलाड़ी के मौत की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इसमें दिख रहा कि खिलाड़ी अभ्यास कर रहा और जैसे ही वह बॉल के लिए बास्केट को छूता है, तभी पूरा पोल उसकी छाती पर गिर जाता है।

  • By रंजन कुमार
Updated On: Nov 26, 2025 | 03:48 PM

हार्दिक राठी।

Follow Us
Close
Follow Us:

Rohtak Basketball Player Death: हरियाणा के रोहतक में मंगलवार सुबह भयावह हादसे में राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी 17 वर्षीय हार्दिक राठी की मौत हो गई। लाखनमाजरा गांव स्थित ग्राउंड में अभ्यास के दौरान बास्केटबॉल का पोल अचानक टूटकर उसके सीने पर गिर गया। घायल हार्दिक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने खेल जगत में गहरा शोक फैलाया है।

हार्दिक तीन सब जूनियर नेशनल और एक यूथ नेशनल में हिस्सा ले चुका था। वह बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की इंदौर एकेडमी में चयनित था। वह अभ्यास के लिए अक्सर एकेडमी की ओर से बुलावे पर आता था। हाल में वह गांव में ही ग्राउंड पर अभ्यास कर रहा था।

कैसे हुई दुर्घटना?

घटना मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे की है। हार्दिक प्रैक्टिस कर रहा था। टीम के अन्य खिलाड़ी पास में बैठे आराम कर रहे थे। जंप करने के दौरान बास्केटबॉल का पोल अचानक टूटकर हार्दिक के सीने पर गिर गया। साथियों ने तुरंत पोल हटाया और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

CCTV फुटेज में दिखा घटनाक्रम

ग्राउंड में लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसा रिकॉर्ड हो गया। सीसीटीवीफुटेज में हार्दिक को प्रैक्टिस करते और जंप के दौरान अचानक पोल गिरते हुए देखा जा सकता है। पोल गिरते ही साथी खिलाड़ी भागकर पहुंचे। हार्दिक को बाहर निकालकर अस्पताल भी ले गए, लेकिन उसकी जान जा चुकी थी।

राष्ट्रीय स्तर के युवा बास्केट बॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी की असमय मौत से प्रदेश में शोक की लहर छा गई है। युवा खिलाड़ी को श्रद्धांजलि देते हुए ओलंपिक संघ ने निर्णय लिया है कि हरियाणा में अगले तीन तक दिन किसी भी प्रकार का खेल उत्सव का आयोजन न किया जाएगा। pic.twitter.com/7ZxHWmQzt7 — नीरज तिवारी 🇮🇳 Neeraj Tiwari (@OMG_neeraj) November 25, 2025

परिवार वालों को थी काफी उम्मीदें

सूचना मिलने पर थाना लाखनमाजरा पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई। पोस्टमार्टम बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। संदीप के दो बेटों में से बड़ा हार्दिक था। वह परिवार की उम्मीद था, जो नेशनल लेवल पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा था। उसकी असमय मौत से गांव और खेल जगत में मातम छा गया है।

यह भी पढ़ें: नमदेव शिरगांवकर लड़ सकेंगे महाराष्ट्र ओलंपिक संघ चुनाव, फंड घोटाले के आरोपों पर मिली बड़ी राहत

3 दिनों तक नहीं होगा कोई खेल आयोजन

इसी क्रम में ओलंपिक संघ ने प्रदेश में तीन दिन तक कोई भी खेल उत्सव का आयोजन न करने का एलान किया है। दूसरी ओर खेल जगत समेत सोशल मीडिया में यह भी सवाल उठा रहा कि एक युवा खिलाड़ी की इस तरह से मौत का जिम्मेदार कौन है? सोशल मीडिया यूजर इस विषय पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। सभी हरियाणा में खेल प्रतिभाओं के साथ हो रहे लचर कार्यशैली पूर्ण व्यवहार पर दोष मढ़ रहे हैं।

National player hardik rathi dies after basketball pole falls on his chest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 26, 2025 | 03:48 PM

Topics:  

  • Haryana News
  • Sports News

सम्बंधित ख़बरें

1

T20 World Cup 2026 का बिगुल बजा! भारत चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से इस दिन मैदान पर करेगा दो-दो हाथ

2

KL राहुल ने दिया फिर ‘गच्चा’, जब टीम को थी जरूरत, तब सस्ते में फेंक गए विकेट, बढ़ा हार का खतरा!

3

टूटेगी 30 साल पुरानी परंपरा? घर में ही शर्मशार हो सकती है भारतीय टीम, मंडराया ये बड़ा खतरा!

4

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी के लिए तैयार भारत, जल्द होगी आधिकारिक घोषणा; इस दिन लगेगी मुहर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.