-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Haryana »
- Manish Sisodia Spoke On The Change In The Date Of Haryana Elections Targeted Bjp
हरियाणा चुनाव की तारीख में बदलाव होने पर बोले मनीष सिसोदिया, बीजेपी पर साधा निशाना
- Written By: शुभम पाठक
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने बिश्नोई समुदाय के त्योहार के मद्देनजर हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख बदलकर एक अक्टूबर के बजाय पांच अक्टूबर करने की घोषणा की। जिसके बाद आप नेता मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

मनीष सिसोदिया (सोर्स:-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: हरियाणा में होने वाले विधानसभा के चुनाव की तारीख में चुनाव आयोग ने आज बदलाव कर दिया, जिसके बाद अब हरियाणा में 1 अक्टूबर को नहीं 5 अक्टूबर को चुनाव होंगे। निर्वाचन आयोग के इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उल्टी गिनती लोकसभा चुनाव के साथ ही शुरू हो गई और वह हरियाणा सहित सभी आगामी विधानसभा चुनावों में हारेगी।
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने बिश्नोई समुदाय के त्योहार के मद्देनजर हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख बदलकर एक अक्टूबर के बजाय पांच अक्टूबर करने की घोषणा की। जिसके बाद कई सारे सवालों के बीच मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर निशाना साधा है।
ये भी पढ़ें:-तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण विस्फोट, दो लोगों की गई जान
सम्बंधित ख़बरें
मैं आत्महत्या कर लूंगा…मनमोहन सिंह ने पूर्व CEC से क्यों कहा था ऐसा? SY कुरैशी की किताब में हुआ बड़ा खुलासा
छत्रपति संभाजीनगर के 23 पार्षदों पर लटकी अयोग्यता की तलवार, चुनावी शिकायतों की फाइलें फिर से खुलेंगी
नासिक में मतदाता सूची पुनरीक्षण से पहले BLA नियुक्ति में सुस्ती, चुनावी तैयारियों पर उठे सवाल
वर्धा में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित, 30 जून से घर-घर जाएंगे बीएलओ; 1.53 लाख वोटरों का मैपिंग शेष
आप नेता ने कसा तंज
आप के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक बयान में कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा ‘डरी हुई’ है क्योंकि लोग अब उसे खारिज कर रहे हैं। सिसोदिया ने कहा, ‘‘इस साल लोकसभा चुनाव के साथ ही भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई। अगर विधानसभा चुनाव की तारीखें बदल भी दी गईं तो भी पार्टी सभी राज्यों में हार जाएगी। भाजपा ने सत्ता पाने के बाद तानाशाही फैलाई और अब उसे चुनाव से भागना पड़ रहा है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में आप अपने बूते चुनाव लड़ रही है और उसने सभी 90 सीट पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। सिसोदिया ने कहा कि आने वाले दिनों में हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार निश्चित है और वह चुनाव की तारीखें बदलवाकर नहीं जीत सकती।
सुशील गुप्ता का दावा
आप की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने दावा किया कि राज्य के लोग भाजपा की प्रदेश सरकार को ‘उखाड़’ फेंकने के लिए तैयार हैं। गुप्ता ने कहा कि आप एक सितंबर से 15 सितंबर के बीच 40 चुनावी रैलियों, रोड शो और टाउन हॉल बैठकों का आयोजन करेगी।
ये भी पढ़ें:-बीफ खाने के संदेह में प्रवासी मजदूर की कर दी हत्या, सीएम सैनी ने कहा ‘गौमाता से लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं’
जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, संजय सिंह सहित आप के शीर्ष नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल भी जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे और उनके चुनाव प्रचार कार्यक्रम बाद में तय किए जाएंगे। गुप्ता के मुताबिक, देश भर से पार्टी कार्यकर्ता और नेता हरियाणा पहुंचकर चुनाव प्रचार करेंगे।
Manish sisodia spoke on the change in the date of haryana elections targeted bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Taj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMNMPB Recruitment 2026: राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड में 7 पदों पर निकली भर्ती, 30 जुलाई तक करें ऑफलाइन आवेदन
Jul 12, 2026 | 10:47 PMMPPSC ADPO Recruitment 2026: असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर भर्ती के आवेदन फिर शुरू
Jul 12, 2026 | 10:39 PMहिंदू राष्ट्र से डरने की जरूरत नहीं…, बयान पर भड़के मुस्लिम संगठन; बाबा रामदेव को बताया धोखेबाज
Jul 12, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














