Ravinder Minna Murder: पानीपत में जेजेपी नेता रविंद्र मिन्ना की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
JJP Leader Murder: पानीपत के विकास नगर में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता रविंद्र मिन्ना की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। उनके सिर में गोली लगी।
- Written By: प्रिया जैस
जेजेपी नेता रविंद्र मिन्ना (सौजन्य-सोशल मीडिया)
पानीपत: हरियाणा के पानीपत से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। जननायक जनता पार्टी दल के नेता की हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पानीपत के विकास नगर में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता रविंद्र मिन्ना की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। उनके सिर में गोली लगी। इस गोलीबारी में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जननायक जनता पार्टी के नेता रविंदर मिन्ना की शुक्रवार शाम को पानीपत में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने उनके चचेरे भाई और एक अन्य व्यक्ति पर गोली चलाई, जो दोनों घायल हो गए।
आरोपियों को पकड़ने बनी 5 टीमें
पानीपत पुलिस ने एक बयान में कहा, “जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता रविंदर मिन्ना की शुक्रवार देर शाम पानीपत में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने जेजेपी नेता के साथ उनके चचेरे भाई और एक अन्य व्यक्ति पर भी गोली चलाई। दोनों घायल हो गए, जबकि जेजेपी नेता की मौत हो गई। आरोपियों को पकड़ने के लिए 5 टीमें बनाई गई हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
Bihar Crime: सीतामढ़ी पुलिस ने पकड़े दो संदिग्ध, व्हाट्सएप चैट और विदेशी नंबरों से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
Yavatmal News: महागांव पुलिस की तिहरी कार्रवाई, जुआ अड्डों पर छापे और अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
बारुईपुर हिंसा केस में बड़ी कार्रवाई, मॉब लिंचिंग के एक और आरोपी को पुलिस ने दबोचा
दतिया पुलिस का बड़ा एक्शन: नष्ट किए 628 अवैध हथियार, चुनाव से पहले अपराधियों को सख्त संदेश
देश की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
सोनीपत पुलिस ने बताया कि पिछले हफ्ते 14 मार्च को सोनीपत में जमीन विवाद के चलते सुरेंद्र जवाहर नाम के एक भाजपा नेता की उनके पड़ोसी ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विवाद के चलते हत्या
गोहाना थाने के सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) ऋषिकांत के अनुसार, आरोपी का नाम मोनू है और घटना सोनीपत जिले के जवाहर गांव की बताई गई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, पीड़ित ने आरोपी के परिवार के रिश्तेदारों से जमीन खरीदी थी, जिसके कारण उनमें विवाद चल रहा था, जिसके परिणामस्वरूप बाद में भाजपा नेता की हत्या कर दी गई।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
