-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Haryana »
- Haryana To Develop Using Israeli Technology Cm Saini Meets Israel Ambassador
इजराइल की तकनीक से होगा हरियाणा का विकास, इजराइली राजदूत से मिले CM सैनी
- Written By: अक्षय साहू
Haryana News: हरियाणा और इजराइल मिलकर अनुसंधान, कृषि, स्वास्थ्य, AI और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में काम करेंगे। सीएम सैनी और इजराइली राजदूत ने चंडीगढ़ में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

इजराइली राजदूत से मिले सीएम सैनी (फोटो- सोशल मीडिया)
Chandigarh: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में घोषणा की कि हरियाणा राज्य इजराइल के साथ कई जरूरी क्षेत्रों में मिलकर काम करेगा। इनमें अनुसंधान, स्वास्थ्य सेवाएं, खेती की नई तकनीक, आधुनिक सिंचाई प्रणाली, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और गंदे पानी को साफ कर फिर से उपयोग करना।
यह घोषणा उस समय हुई जब भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने साथ काम करने के नए तरीकों पर चर्चा की और इस बात पर जोर दिया कि नई तकनीकें अपनाकर विकास को और टिकाऊ बनाया जा सकता है।
हरियाणा में निवेश करेगा इजराइल
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि हिसार में जो विमानन केंद्र चल रहा है, उसे और बड़ा करने की योजना है। इससे वह अंतरराष्ट्रीय सहयोग और आर्थिक विकास का केंद्र बन सकता है। इसके अलावा बैठक में एक खास सुझाव आया कि हरियाणा में एक “उत्कृष्टता केंद्र” (Centre of Excellence) बनाया जाए, जहाँ इन अहम क्षेत्रों में नई तकनीकों और नवाचार को बढ़ावा दिया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
किसानों का ऐलान- पैदल पहुंचेंगे दिल्ली, सरकार ने मानीं दो मांगें फिर भी जारी रहेगा प्रदर्शन
Delhi Protest: प्रदर्शन की आग में दिल्ली! जंतर-मंतर पर CJP और शंभू-खनौरी बॉर्डर पर किसानों का डेरा
जींद के घेवर तो नहीं, लेकिन तेवर बदल गए… PM मोदी ने हरियाणा में भरी हुंकार! जनता को दी 14,700 करोड़ की सौगात
इस दौरान हरियाणा के युवाओं को विदेशों में रोजगार देने के बारे में भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल राज्य के 180 से ज्यादा युवा इजराइल में काम कर रहे हैं। इजराइल की स्वास्थ्य सेवाओं में और नर्सों की जरूरत है, इसलिए हरियाणा और युवाओं को वहां काम के लिए भेजने का इच्छुक है।
एक और महत्वपूर्ण प्रस्ताव यह था कि हरियाणा में एक वैश्विक AI केंद्र बनाया जाए। यहाँ युवाओं को AI की नई तकनीकों की ट्रेनिंग मिलेगी, स्टार्टअप्स को मदद मिलेगी और तकनीकी विकास को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि AI भविष्य के लिए बहुत ज़रूरी है और इस क्षेत्र में इज़राइल का अनुभव काफी मददगार रहेगा।
इजराइली तकनीक से होगा विकास
खेती में इजराइली तकनीक जैसे आधुनिक सिंचाई और जल पुनर्चक्रण (Recycling) से खेती को ज्यादा उन्नत और टिकाऊ बनाया जा सकता है। गंदे पानी के दोबारा इस्तेमाल पर भी दोनों पक्ष मिलकर काम करने को तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने फिर की दगाबाजी, ईरान में तख्तापलट के लिए दे रहा मोसाद का साथ, खुलासे से हड़कंप
उन्होंने यह स्पष्ट किया कि हरियाणा मजबूत अंतर्राष्ट्रीय साझेदारियाँ विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है, और इस दिशा में विदेश सहयोग विभाग एक अहम भूमिका निभा रहा है। यह विभाग वैश्विक बाजारों और अवसरों का भरपूर लाभ उठाते हुए विदेशों में रोजगार सुनिश्चित करने तथा राज्य की निर्यात क्षमता को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
Haryana to develop using israeli technology cm saini meets israel ambassador
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सलाइन की जगह मरीज को लगा दी पानी की बोतल; डिंडौरी जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही पर कलेक्टर सख्त
Jul 24, 2026 | 06:45 PMठाणे: संस्कृती फाउंडेशन का भव्य आयोजन, नृत्यरंग 2026 में नृत्यों की जुगलबंदी ने मोहा दर्शकों का मन
Jul 24, 2026 | 06:44 PMधर्मेंद्र प्रधान नहीं हटे तो PM मोदी से भी इस्तीफा मांगेंगे! CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
Jul 24, 2026 | 06:42 PM‘एक दूल्हा, तीन दुल्हन’! यूपी की तीन बहनों की शादी का VIDEO वायरल, सच जानकर लोग रह गए हैरान
Jul 24, 2026 | 06:40 PMEkadashi Vrat Katha: देवशयनी एकादशी कल,भगवान विष्णु को प्रसन्न करना है तो पूजा के बाद जरूर पढ़ें ये कथा
Jul 24, 2026 | 06:40 PMZomato-Swiggy की बढ़ेगी टेंशन, अब Flipkart की फूड डिलीवरी में एंट्री, बदल सकता है पूरा गेम
Jul 24, 2026 | 06:36 PMटीईटी घोटाला फडणवीस के कार्यकाल में हुआ… सुषमा अंधारे का पलटवार, बोलीं गलत जानकारी दे रहे सीएम
Jul 24, 2026 | 06:32 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














