-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Haryana »
- Haryana Rajya Sabha Election Kartikeya Sharma Deepender Hooda Controversy
तीन साल पहले का राज्यसभा चुनाव पर फिर गरमाया, हरियाणा में कार्तिकेय-दीपेंद्र आमने-सामने; स्याही कांड पर भी उठे सवाल
- Written By: सौरभ शर्मा
हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर कार्तिकेय शर्मा और दीपेंद्र हुड्डा आमने-सामने हैं। कांग्रेस विधायकों से वोट मिलने के बयान पर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। वहीं कार्तिकेय अब बयान से पलट गए हैं।

तीन साल पहले हुए राज्यसभा के चुनाव को लेकर कार्तिकेय शर्मा और दीपेंद्र हुड्डा में विवाद (फोटो- सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर तीन साल पहले हुए राज्यसभा के चुनाव को लेकर निर्दलीय राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा और रोहतक के कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा आमने-सामने हो गए हैं। ये राज्यसभा चुनाव फिर से चर्चा में है। निर्दलीय सांसद कार्तिकेय शर्मा के एक इंटरव्यू ने पुराने जख्म फिर से हरे कर दिए हैं। उन्होंने कथित रूप से कहा कि कांग्रेस विधायकों ने उन्हें वोट दिया था, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। अब कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस बयान को लेकर हमला बोला है, जबकि कार्तिकेय ने सफाई देते हुए 2016 के स्याही कांड का जिक्र कर पलटवार किया है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में कार्तिकेय शर्मा ने ये कहा था कि तत्कालीन कांग्रेस विधायकों किरण चौधरी और कुलदीप बिश्नोई ने उन्हें वोट दिए थे। कार्तिकेय द्वारा इस स्वीकारोक्ति के बाद राजनीतिक गलियारों में बवाल मच गया। कार्तिकेय शर्मा ने पहले दावा किया था कि उन्हें कांग्रेस की किरण चौधरी और कुलदीप बिश्नोई जैसे विधायकों ने वोट दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि उन्होंने ये बात अजय माकन के बयान के आधार पर कही थी। दीपेंद्र हुड्डा ने इस बयान का वीडियो शेयर कर लिखा कि कांग्रेस तभी से कह रही थी कि पार्टी के दो विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। कार्तिकेय के बयान से अब वह बात साबित हो रही है।
2016 के स्याही कांड का उठा मुद्दा
कार्तिकेय ने जवाब में 2016 के राज्यसभा चुनाव की याद दिलाई, जब पेन की स्याही बदलकर कांग्रेस उम्मीदवार को हराने का आरोप लगा था। उन्होंने कहा कि उस समय भी कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी और भाजपा समर्थित उम्मीदवार को जीत मिली थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर दीपेंद्र “सत्यमेव जयते” की बात कर रहे हैं, तो उस चुनाव को लेकर भी सफाई देनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तराखंड की गलती दोहराएगी कांग्रेस! दिग्गज नेता ने दी नसीहत, पंजाब में थाली में परोसी सत्ता गंवा देगी पार्टी
दतिया उपचुनाव 2026: कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को बनाया प्रत्याशी, AICC ने किया ऐलान
2027 की कुर्सी पर चन्नी की नजर! कैप्टन अमरिंदर सिंह का वो पुराना फॉर्मूला, जिसने आलाकमान की उड़ा दी नींद
MP में ₹1200 करोड़ का ‘चावल घोटाला’! खड़गे का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- कुपोषित बच्चों के निवाले पर डाला डाका
सीजफायर के बाद पहली बार आमने-सामने मुलाकात, G-7 समिट में मोदी-ट्रंप पर सबकी निगाहें
विवाद की जड़: कौन कह रहा है सच?
कार्तिकेय ने कहा कि वह सिर्फ अजय माकन की कही बात दोहरा रहे थे। उन्होंने खुद कभी नहीं कहा कि किसी ने उन्हें वोट दिया। यह स्पष्ट करना संबंधित विधायक या कांग्रेस पार्टी का काम है। इस बयान के बाद कांग्रेस फिर से 2022 की हार के लिए अपने ही नेताओं पर सवाल उठाने लगी है।
Haryana rajya sabha election kartikeya sharma deepender hooda controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोना और चांदी हुआ महंगा, जानिए आज का ताजा भाव
Jul 12, 2026 | 10:50 AMचंद्रपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 51 मामलों में जब्त 66 लाख रुपये से अधिक का गांजा, एमडी और हेरोइन नष्ट
Jul 12, 2026 | 10:48 AMदतिया उपचुनाव:नाराजगी के बीच BJP ने दिया एकजुटता का संदेश, मोहन यादव, हेमंत खंडेलवाल और नरोत्तम मिश्रा की बैठक
Jul 12, 2026 | 10:46 AMShare Market Outlook: शेयर बाजार में लौटेगी तेजी या गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार?
Jul 12, 2026 | 10:46 AMफ्री सर्विस खत्म होते ही ‘Connected Car’ से ग्राहकों ने बनाया किनारा, ऑटो कंपनियों का बड़ा प्लान फेल?
Jul 12, 2026 | 10:45 AM‘ये हैं मेरे चौधरी साहब’… LIVE कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस ने सगाई का किया ऐलान, जानें कौन है मिस्ट्री मैन
Jul 12, 2026 | 10:45 AMHealthy Coffee: रोज कॉफी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? जानें फायदे और नुकसान
Jul 12, 2026 | 10:43 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














