Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हरियाणा चुनाव: उम्मीदवारों की पहली सूची पर कांग्रेस में विवाद बरकरार, नेताओं ने पार्टी ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन

कांग्रेस ने शुक्रवार यानी 6 सितंबर को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसके बाद कांग्रेस का हाल भी बीजेपी के जैसा रहा और कांग्रेस नेताओं में नाराजगी देखने को मिली। वहीं आज ये नाराजगी इतनी बढ़ गई कि कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया।

  • By शुभम पाठक
Updated On: Sep 08, 2024 | 10:33 PM

राजस्थान उपचुनाव: कांग्रेस ने सभी 7 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब एक महीना से भी कम का समय शेष रह गया है और राजनीतिक पार्टियों की चिंता उम्मीदवारों की सूची को लेकर बढ़ती ही जा रही है। जहां पहले बीजेपी के द्वारा उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद बीजेपी के नेताओं में नाराजगी देखने को मिली और नेताओं के इस्तीफा के दौर शुरू होता हुआ दिखा। वहीं अब कांग्रेस में भी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के बाद महौल ऐसा ही देखने को मिला।

हरियाणा में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय के बाहर रविवार को विरोध प्रदर्शन किया और पार्टी में बाहरी लोगों के बजाय स्थानीय नेताओं को वरीयता दिए जाने की मांग की।

ये भी पढ़ें:-हरियाणा विधानसभा चुनाव: प्रचार-प्रसार के बीच सीएम नायब सिंह सैनी की दहाड़, कांग्रेस पर साधा चौतरफा निशाना

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने नेताओं के रिश्तेदारों को टिकट दिए जाने पर नाराजगी जताने के लिए प्रदर्शन किया। अधिकतर प्रदर्शनकारी हरियाणा के बवानी खेड़ा से थे और उन्होंने बाहरी प्रत्याशी बर्दाश्त नहीं करेंगे की तख्तियां थाम रखी थीं।

इसके साथ ही पटौदी क्षेत्र के कुछ उम्मीदवारों ने आरोप लगाया कि पार्टी के नियमों का उल्लंघन करते हुए पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख उदयभान की बेटी और दामाद को टिकट दिया जा रहा है। कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 32 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई, पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना और राज्य इकाई के प्रमुख उदयभान को होडल सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

सीएम सैनी ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि हमने काम किया है और हरियाणा के लोगों को सुविधाएं प्रदान की हैं। कांग्रेस पार्टी लोगों को परेशान करने के लिए काम करती है, लेकिन हमारी सरकार लोगों के जीवन को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए काम करती है।

ये भी पढ़ें:-‘भारत कभी आतंकवाद को बर्दाशत नहीं करेगा’ चुनावी प्रचार के दौरान राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

सीएम सैनी ने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार लोगों के लिए सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। हरियाणा की जनता ने यह तय कर लिया है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनने वाली है। इसके साथ रही उन्होंने ये कहा कि लाडवा के लोगों का प्यार और स्नेह मिल रहा है।

Haryana elections congress over the first list of candidates leaders protest outside the party office

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 08, 2024 | 10:32 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

तान्या मित्तल संग रोमांटिक केमिस्ट्री पर अमल मलिक ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से की खास गुजारिश

2

PoK में फिर भड़का विद्रोह! इस्लामाबाद तक पहुंची विरोध की आग, रावलकोट में सड़कों पर अवाम- VIDEO

3

एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, टॉस के दौरान बदल गई टीम; स्टीव स्मिथ हुए प्लेइंग-11 से बाहर

4

संजय दत्त जैसे लुक की तलाश में मिले जॉन अब्राहम, हीरो ही नहीं विलेन बनकर भी मचाया तहलका

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.