Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हरियाणा में आज आएंगे चुनाव के नतीजे, सीएम पद के लिए इन चेहरों पर रहेगी सबकी नजरें

हरियाणा विधानसभा चुनावों की गिनती सुबह 8 बजे से आज यानी 8 अक्टूबर को शुरू होने वाली है। इसके चलते राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राज्य में एग्जिट पोल की मानें तो 10 साल बाद कांग्रेस के आने के आसार नजर आ रहे हैं।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Oct 08, 2024 | 06:54 AM

हरियाणा विधानसभा चुनाव (सोर्स:-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Haryana Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनावों की गिनती सुबह 8 बजे से आज यानी 8 अक्टूबर को शुरू होने वाली है। इसके चलते राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राज्य में एग्जिट पोल की मानें तो 10 साल बाद कांग्रेस के आने के आसार नजर आ रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि राज्य में सीएम का दावेदार कौन-कौन हो सकता है। बता दें कि वर्तमान में हरियाणा में बीजेपी की सरकार है और यहां के सीएम नायब सिंह सैनी हैं। चुनाव के परिणाम दोपहर 12 बजे तक साफ हो जाएंगे। जिसके बाद राज्य में किस दल की सरकार बनेगी यह भी साफ हो जाएगा।

#WATCH | Haryana: Security heightened at a counting centre in Jhajjar Vote counting for #HaryanaAssemblyElections to begin at 8 am. pic.twitter.com/2gBHVaCHEF — ANI (@ANI) October 8, 2024

 

सम्बंधित ख़बरें

रोहतक में अस्पताल के बाहर युवक पर बरसाईं दो दर्जन गोलियां, बाबा गैंग और हिमांशु भाऊ में खूनी जंग

“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान

‘हरियाणा संभल नहीं रहा और पंजाब में विधायक खरीद रहे मुख्यमंत्री’, AAP का नायब सिंह सैनी पर बड़ा हमला

पंजाब में ऑपरेशन लोटस चला रही BJP, AAP विधायक के सनसनीखेज आरोप से सियासी पारा हाई! हरियाणा CM ने दिया ऑफर

हरियाणा में कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में भूपेंद्र हुड्डा, कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला और दीपेंद्र हुड्डा का नाम गलियारों में लिया जा रहा है। लेकिन यह कहना मुश्किल है कि कौन सा नाम सीएम पद की दावेदारी के लिए मजबूती से खड़ा है।

सीएम के इन नामों से बदल सकता है समीकरण

अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो भूपेंद्र हुड्डा सीएम फेस के मजबूत दावेदार हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि हुड्डा को सरकार चलाने का अनुभव और जनता उनपर भरोसा भी करती है। इसके साथ ही पार्टी ने हुड्डा के समर्थकों को टिकट ज्यादा हिस्सा दिया था। इससे यह माना जा रहा है कि हुड्डा को आलाकमान सीएम के लिए चुन सकते हैं। इससे कांग्रेस पार्टी जाट वोटों को साधने का काम कर सकती है।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव परिणाम 2024: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में किसे मिलेगा जनादेश, दांव पर है इन दिग्गजों की साख

भूपेंद्र हुड्डा के बाद राज्य में कांग्रेस की तरफ से कुमारी शैलजा के नाम पर भी हलचल है। हरियाणा में  शैलजा एक बहुत बड़ा दलित चेहरा हैं। उन्हें सरकार में काम करने का काफी अनुभव है। उनका नाम भी मुख्यमंत्री की लिस्ट में शामिल हो सकता है। इसके अलावा हरियाणा में कांग्रेस की तरफ से रणदीप सुरजेवाला को भी मुख्यमंत्री बनने का मौका मिल सकता है।

कांग्रेस के युवा नेता दीपेंद्र हुड्डा का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे आखिर में है। लेकिन पार्टी उन्हें एक मौका दे सकती है। क्योंकि उनके पिता की उम्र 75 साल से भी अधिक हो गई है। जिसके चलते पार्टी दीपेंद्र हुड्डा पर दांव लगा सकती है। इसके अलावा आपको बता दें कि दीपेंद्र हुड्डा चार बार सांसद रह चुके हैं।

Haryana election results 2024 who will be cm face of state

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 08, 2024 | 06:53 AM

Topics:  

  • Haryana
  • Haryana Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.