गुरुग्राम में घर से मिली 5 लाशें, पति ने की पत्नी समेत 4 बच्चों की हत्या, खुद की काटी नस, इलाके में मचा हड़कंप
Gurugram Five Dead Body Found: हरियाणा के गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुरुग्राम में एक घर से परिवार के 5 लोगों के शव बरामद किए गए है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
- Written By: प्रिया जैस
गुरुग्राम में हत्या (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Gurugram Crime news: हरियाणा के गुरुग्राम से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। गुरुग्राम के वजीरपुर क्षेत्र में एक घर के अंदर से 5 शव मिले है, जिनमें एक महिला और 4 बच्चों के शव शामिल हैं। पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस वारदात से इलाके में सनसनी मच गई है। घटना को देखते हुए फिलहाल माना जा रहा है कि पति ने ही अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या की है और आत्महत्या करने की कोशिश की।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और बच्चों को जहर दिया और फिर खुद की कलाई काटकर जान लेने की कोशिश की। फिलहाल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।
यह घटना शनिवार (2, मई) रात करीब 8 बजे की है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। फोरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल की जांच और घर से अहम सबूत और मोबाइल फोन जब्त कर लिए। फिलहाल, पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पति ने इस तरह की वारदात को अंजाम क्यों दिया और अपने परिवार की जान क्यों ली?
सम्बंधित ख़बरें
नसरापुर कांड: पीड़ित परिवार मिलने पहुंचीं उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, घटनास्थल से ही CM फडणवीस को मिलाया फोन
‘मासूम से दरिंदगी करने वाले हत्यारे को मिलेगी फांसी’, CM फडणवीस का ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस
पुणे में हैवानियत की हदें पार! भोर में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, भड़के लाेगों ने किया चक्काजाम
मालेगांव पुलिस का एक्शन, 2 लाख का माल नष्ट, नदी किनारे चल रहा था धंधा; पुलिस छापे में आरोपी फरार
देर रात पुलिस को मिली सूचना
इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया, कि उन्हें शनिवार रात करीब 9.30 से 10 बजे के बीच परिवार के पड़ोंसियों ने फोन कर घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम घर पर पहुंची, जहां उन्हें 5 लोगों लाश मिली। पुलिस ने तुरंत एम्बुलेंस की मदद से शवों को जांच के लिए गुरुग्राम सेक्टर 10 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
Gurugram: Five bodies, including a woman and four children, were found inside a house in the Wazirpur area on Saturday night, around 8 p.m. The police were informed and immediately arrived at the scene. Further investigation underway: Police — ANI (@ANI) May 2, 2026
यह भी पढ़ें – Bengal Elections: फालता में TMC और BJP समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में CRPF-RAF के जवान तैनात, मचा बवाल
पत्नी समेत 3 बेटियों और 1 बेटे की हत्या
पुलिस के अनुसार, पिता पर अपनी पत्नी, तीन बेटियों और एक बेटे की हत्या करने का शक है। इसके बाद उसने अपनी कलाई काट ली; पुलिस को वह घटनास्थल पर खून से लथपथ पड़ा मिला। पुलिस ने जांच की तो उसकी सांसें अभी भी चल रही थीं। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
