मालेगांव पुलिस का एक्शन, 2 लाख का माल नष्ट, नदी किनारे चल रहा था धंधा; पुलिस छापे में आरोपी फरार
Malegaon Illegal Liquor Raid: मालेगांव में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। पुलिस ने छापेमारी कर 2 लाख से ज्यादा का माल नष्ट किया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।
- Written By: अंकिता पटेल
मालेगांव पुलिस, अवैध शराब, (प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Nashik Malegaon Police Action: मालेगांव पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल के आदेशानुसार अवैध शराब अड्डों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई की है।
29 अप्रैल को पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय शिंद के नेतृत्व में टीम ने वडनेर खाकुर्डी पुलिस थाना क्षेत्र के काष्टी गांव स्थित मोसम नदी किनारे चल रहे अवैध शराब अड्डों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला रसायन, उपकरण और अन्य सामग्री सहित लगभग 2 लाख 2 हजार रुपये का माल नष्ट कर दिया।
पुलिस की आहट पाते ही आरोपी विष्णु अशोक सोनवणे और केदा तुलसीराम गायकवाड (दोनों निवासी काटी, तहसील मालेगांव) मौके से फरार हो गए। दोनों के विरुद्ध वडनेर खाकुड़ों पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र शराबबंदी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
बदनाम हुए तो क्या हुआ नाम तो हुआ… फडणवीस का कांग्रेस पर करारा प्रहार, गुंगी गुड़िया विवाद पर सपकाल को धोया
महाराष्ट्र में SIR सत्यापन की तारीख बढ़ी, अब 17 अगस्त तक BLO करेंगे जांच, इस दिन आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
गूंगी गुड़िया हैं सुनेत्रा पवार, हर्षवर्धन सपकाल का विवादित बयान; महाराष्ट्र में छिड़ा सियासी घमासान
खतरनाक रसायनों का प्रयोग
पुलिस जांच में यह चौकाने वाला खुलासा हुआ है कि अवैध शराब बनाने के लिए नाले के दूषित पानी, नक्सादर (अमोनियम क्लोराइड), पुरानी बैटरियों के सेल, यूरिया और मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक अन्य रसायनी का उपयोग किया जा रहा थ।
यह भी पढ़ें:-नासिक कुंभ तैयारियों में 35 करोड़ का फर्जीवाड़ा, नकली दस्तावेज व डिजिटल सिग्नेचर से ठगी का सनसनीखेज खुलासा
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसी कच्ची शराब कर संवन नागरिकों के जीवन के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल और अपर पुलिस अधीक्षक तेगबीर सिंह संधू के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक दत्तात्रय शिंदे, उपनिरीक्षक दा कांमिरे, हवालदार सुभाष चौपडा और दता माली की टीम द्वाता अंजाम दी गई।
