Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार ने दादा और दो पोतों को कुचला, तीनों की मौत, सामने आया रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO

गुरुग्राम के पटौदी में तेज रफ्तार थार ने सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग और उनके दो मासूम नातियों को कुचल दिया। सीसीटीवी में कैद इस दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार किया।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Mar 29, 2026 | 10:52 AM

गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार ने दादा और दो पोतों को कुचला (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gurugram Thar Accident: गुरुग्राम से एक बार फिर तेज रफ्तार गाड़ी के कारण दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। दिल्ली से सटे इस इलाके में पटौदी थाना क्षेत्र के लोकरा गांव के पास शुक्रवार रात एक भीषण दुर्घटना हुई, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति और उसके दो नातियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पलक झपकते ही खत्म हुई 3 जिंदगियां

यह हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुभाष अपने दो नातियों के साथ सड़क किनारे चल रहे थे। इसी दौरान वह थोड़ी देर के लिए रुके और फिर घर की ओर बढ़ने लगे। तभी अचानक तेज रफ्तार थार कार वहां पहुंची और तीनों को कुचलते हुए निकल गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी पर चालक का नियंत्रण नहीं था, जिससे वह सड़क किनारे चल रहे लोगों को भी नहीं बचा सका।

सम्बंधित ख़बरें

डॉक्टर हैं या जल्लाद? पाकिस्तान में OT में डॉक्टर कर रहे थे ‘सर्जरी कॉम्पिटिशन’, VIDEO देख खौल उठेगा खून

चलती ट्रेन के बाहर रस्सी से लटके यात्री, मजबूरी का खौफनाक मंजर का वीडियो हुआ वायरल

पानीपुरी बेचकर लाखों की कमाई! कंटेंट क्रिएटर ने खोला स्ट्रीट वेंडर की इनकम का राज

Blinkit डिलीवरी बॉय का ‘चोरी’ करते हुए वीडियो वायरल, बॉक्स से चॉकलेट निकालते हुआ कैमरे में कैद

गुरुग्राम से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। पटौदी के लोकरा गांव में एक तेज रफ्तार थार ने नाना और उनके दो मासूम नातियों को बेरहमी से कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।#Gurugram #RoadAccident #Pataudi #HitAndRun #ViralVideo #SafetyFirst #HaryanaNews #Tragedy pic.twitter.com/e6LuZHhpVh — Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) March 29, 2026

नाना के घर छुट्टियां बिताने आए थे बच्चे

गांव खोड़ निवासी सलीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई सुभाष (60) गांव में रहता था। छुट्टियों के कारण सुभाष के नाती इशांत उर्फ सुल्तान (10) और जैद खान (8), जो भिवाड़ी के मिलकपुर गुर्जर गांव के रहने वाले थे, अपने नाना के पास आए हुए थे। शुक्रवार रात सुभाष दोनों बच्चों को लेकर सलीम के घर आया था। रात करीब साढ़े दस बजे जब वे वापस लौट रहे थे, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार थार ने उन्हें टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें- मां-बहन और भांजे का काटा गला, खुद भी की जान देने की कोशिश, बेंगलुरु में रूह कंपा देने वाली वारदात

चालक बाद में गिरफ्तार

हादसे के बाद चालक अपनी थार गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बाद में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी चालक दीपांशु (25), निवासी गांव गोरियावास, जिला गुरुग्राम, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में ले लिया है और मामले की आगे जांच जारी है।

Gurugram pataudi thar accident lokra village grandfather grandsons killed cctv viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 29, 2026 | 10:52 AM

Topics:  

  • Gurugram
  • Haryana
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.