-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Haryana »
- Faridabad Sarurpur Family Mysterious Death After Eating Halwa
फरीदाबाद में हलवा खाकर सोए पति-पत्नी और मासूम बेटा फिर कभी नहीं उठे, घर में मिले शव
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की रहस्यमयी मौत हो गई। रात में हलवा खाकर सोए माता-पिता और 5 वर्षीय बच्चे के शव सुबह घर में मिले।

इसी घर में हुई तीनों की मौत, फोटो- सोशल मीडिया
Husband Wife and Son death in Haryana: फरीदाबाद के सरूरपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां किराये के कमरे में रहने वाले एक दंपति और उनके मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात सभी ने साथ मिलकर हलवा खाया था, जिसके बाद वे सो गए और अगली सुबह तीनों मृत पाए गए।
मुजेसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सरूरपुर की गली नंबर 9 में यह खौफनाक मंजर देखने को मिला। मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले के गांव नियाजीपुर के रहने वाले राजेश अपने छोटे भाई रमेश, उसकी पत्नी ममता और 5 साल के भतीजे छोटू के साथ यहाँ किराये के मकान में रह रहे थे। दोनों भाई पेशे से बेलदारी (मजदूरी) का काम करते थे। सोमवार की रात को परिवार के इन चार सदस्यों ने पहले खाना खाया और फिर मीठे में हलवा भी बनाया था। हलवा खाने के बाद सभी जमीन पर बिस्तर लगाकर एक साथ सो गए, लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह उनकी आखिरी रात होगी।
भाई की नींद नहीं खुली तो राजेश को हुआ शक
राजेश ने पुलिस को बताया कि वह पैर में चोट होने के कारण काम पर नहीं जा रहे थे और डॉक्टर से इलाज करा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे जब वह दवा लेने के लिए उठे, तो उन्होंने अपने छोटे भाई रमेश को जगाने की कोशिश की। उस वक्त कोई हलचल न होने पर राजेश को लगा कि शायद रमेश गहरी नींद में है और वह खुद भी दवा खाकर दोबारा सो गए। दोपहर करीब 12 बजे जब राजेश दोबारा जागे और फिर से भाई, उसकी पत्नी और बच्चे को उठाने का प्रयास किया, तब भी उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। घबराए राजेश ने तुरंत मकान मालिक परशुराम को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया।
सम्बंधित ख़बरें
Dragon के सेट पर Jr NTR के साथ बड़ा हादसा, शूटिंग के दौरान लगी गंभीर चोट
कौन हैं श्रीलेखा मित्रा? PM मोदी के कथित आपत्तिजनक कार्टून पर विवाद के बाद FIR, एक्ट्रेस ने दी अपनी सफाई
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में मुंबई पुलिस पर बर्बरता का आरोप, कॉमेडियन की पत्नी को मारी लात, टूटी पसलियां!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूपेंद्र हुड्डा बोले- यह युवाओं के संघर्ष की जीत, सरकार छात्रों से मांगे माफी
यह भी पढ़ें: नहीं सुधरेगा पाकिस्तान! राजौरी में 48 घंटे में दूसरी बार दिखे ड्रोन, सेना की फायरिंग के बाद PoK भागे
नाक से निकल रहा था झाग और खून
मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि रमेश के नाक से खून निकल रहा था, जबकि उसकी पत्नी ममता और बेटे छोटू के मुंह और नाक से सफेद झाग आ रहा था। कमरे में कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है, लेकिन शवों की स्थिति को देखकर पुलिस आशंका जता रही है कि किसी जहरीले पदार्थ के सेवन के कारण यह जानलेवा हादसा हुआ होगा। मकान मालिक परशुराम के अनुसार, यह परिवार महज दो महीने पहले ही उनके यहाँ बिहार के बक्सर जिले से रहने आया था और उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। मुजेसर पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी, फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
Faridabad sarurpur family mysterious death after eating halwa
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
Jul 29, 2026 | 10:12 AM‘डर के मारे सोने का नाटक करता रहा’, ‘लॉक अप-2’ में हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा
Jul 29, 2026 | 10:08 AMसंभाजीनगर की तटबंदी से 15 मीटर तक हटेंगे अतिक्रमण, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए बनेगा पर्यटन कॉरिडोर
Jul 29, 2026 | 10:02 AMकिसान आंदोलन: हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- झूठ और भ्रम नहीं, संवाद व समाधान में भरोसा रखती है BJP
Jul 29, 2026 | 09:59 AM3 लाख देकर बन रहे थे ग्रेजुएट! पुणे यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री रैकेट, कर्मचारी पर गंभीर आरोप
Jul 29, 2026 | 09:57 AMअसम में 75 जिंदगियां खत्म, संकट की घड़ी में CM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा ऐलान, पीड़ितों को 9 लाख की मदद
Jul 29, 2026 | 09:51 AMPhoto: पहला सावन में शिव पूजा क्यों है इतनी खास? फोटो में जानिए 12 बड़ी जरूरी बातें
Jul 29, 2026 | 09:48 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














