Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मृतकों से वोट डलवा लेती है भाजपा’, हरियाणा की हार पर बीके हरिप्रसाद का नया खुलासा

Haryana news: हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बीके हरि प्रसाद ने विधानसभा चुनाव में भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा भाजपा मृत वोटरों से भी वोट कास्ट करवा लेती है।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Aug 16, 2025 | 09:17 PM

बीके हरिप्रसाद (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Haryana ‘Vote chori’: हरियाणा विधानसभा चुनाव की हार कांग्रेस को पच नहीं रही है। पार्टी को पूरा भरोसा था कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनने वाली है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। महज 22 हजार वोट के कारण कांग्रेस के हाथ से सत्ता फिसल गई। अब राहुल गांधी ने कथित वोट-चोरी का खुलासा किया तो सियासत फिर से गरम हो गई।

अब हरियाणा कांग्रेस प्रभारी व पूर्व राज्यसभा सांसद बीके हरिप्रसाद ने वोट चोरी का मुद्दा उठाते भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि निष्पक्ष रहने वाली संस्थाएं निष्पक्ष नहीं हैं। लोकतंत्र में विश्वास करने के बजाय भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रही हैं।

‘मृतकों से वोट डलवाकर हरियाणा जीत गई भाजाप’

हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर बीके हरिप्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महज 0.5% वोटो के अंदर से हारी, जबकि भाजपा चोरी के वोटों से जीती है। हरिप्रसाद ने आरोप लगाया कि भाजपा जीतने के लिए मृतकों के नाम से भी वोट डलवा देती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी यही हुआ, वरना हम हारते नहीं।

सम्बंधित ख़बरें

संसद में कफ सिरप पर संग्राम, विपक्ष ने मांगा ₹5 लाख का मुआवजा, नड्डा बोले- एक भी मौत रिपोर्ट नहीं हुई- VIDEO

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की महू में दस्तक! कारोबारी को फोन और मेल पर मिली धमकी, इंदौर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

करोड़ों की नेटवर्थ फिर भी जेल की हवा, राजपाल यादव के पतन की वो 3 बड़ी वजहें, जिन्होंने छोटा डॉन को बनाया कर्जदार

मंत्री और महिला एसपी में जोरदार बहस… अनिल विज बोले-सिपाही को सस्पेंड करो, अफसर ने कर दिया इनकार, Video देखें

राहुल ने जो बोला, फैक्ट के साथ बोलाः बीके हरिप्रसाद

राजधानी दिल्ली में एक निजी चैनल को इंटरव्यू देते हुए हरिप्रसाद ने राहुल गांधी के कथित वोट चोरी पर भी बोला। उन्होंने कहा कि गांधी जो कह रहे हैं वो फैक्ट के साथ कह रहे हैं। चुनाव आयोग हमें डिजिटल वोटर लिस्ट क्यों नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं। बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन पर कहा कि चुनाव से पहले मामले में पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।

ये भी पढ़ें-मुस्लिम होगा अगला उपराष्ट्रपति? सामने आया चौंकाने वाला नाम, बैठक में लगेगी फाइनल मुहर!

भाजपा की मदद कर रहा चुनाव आयोगः राहुल गांधी

गौरतलब है कि 7 अगस्त को राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा का जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के कारण हम चुनाव हार गए। जमीन पर माहौल कुछ होता है, परिणाण कुछ और आते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि करीब दो दशक से मैं राजनीतिक रूप से एक्टिव हूं। हमारा जन्म ही एक राजनीतिक परिवार में हुआ है। मैं चुनाव को समझता हूं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है। ये भाजपा की मदद कर रहा है।

Congress incharge bk hariprasad said bjp won in haryana by vote chori

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 16, 2025 | 09:17 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Haryana News
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.