Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हरियाणा सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर पुलिस

हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को आईईडी से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद से चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट पर है। इससे पहले पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट को भी इसी प्रकार की धमकी मिली थी।

  • By अक्षय साहू
Updated On: May 30, 2025 | 05:55 PM

हरियाणा सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में स्थित हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास और हरियाणा सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी का खुलासा होने के बाद पूरे चंडीगढ़ में हड़कंप मच गया। धमकी के बाद से चंडीगढ़ हाई अलर्ट पर है और बम व डॉग स्क्वायड की मदद से दोनों इमारतों की तलाशी लीजा रही है।

शुक्रवार को एक अज्ञात ईमेल से हरियाणा के सरकारी आवास को आईईडी से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। सीआईडी ने तुरंत इसकी सूचना चंडीगढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और बम स्क्वायड की टीम सक्रिय हो गई और बम व डॉग स्क्वायड के जरिए सरकारी आवास की तलाशी शुरू कर दी।

#WATCH | Chandigarh | The Secretariat office premises have been vacated after a bomb threat was received via email earlier today. Details awaited pic.twitter.com/TemxP9D7nG — ANI (@ANI) May 30, 2025

सचिवालय को खाली करवा दिया गया

चंडीगढ़ पुलिस ने पहले एहतियात के तौर पर सचिवालय को खाली करवा दिया। सचिवालय और सीएम हाउस में बम और डॉग स्क्वायड बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। धमकी के बाद हरियाणा सचिवालय में सीआईएसएफ, हरियाणा पुलिस, चंडीगढ़ पुलिस और सीआईडी भी अलर्ट हो गई है। वहीं ईमेल की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल हरियाणा सीआईडी को भेजा गया था। पुलिस और गुप्तचर एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें

हरियाणा में पाकिस्तान की बड़ी साजिश नाकाम: ISI के दो जासूस गिरफ्तार, हो सकते है चौंकाने वाले खुलासे

फरीदाबाद में दो गुटों में पत्थरबाजी, महिलाओं और बच्चों समेत कई घायल, देखें VIDEO

बलात्कारी राम रहीम सजा काट रहा या मौज? फिर 40 दिन की पैरोल पर आएगा बाहर, हरियाणा सरकार ने दी मंजूरी

‘दरिंदों से हार गया’, सिरसा जेल वार्डन ने लंबा-चौड़ा नोट लिख किया सुसाइड, DSP-LO पर लगाए गंभीर आरोप

धमकी मिलने के बाद पुलिस ने एहतियातन मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को खाली करवा लिया। हालांकि शुक्रवार को गुरु अर्जन देव की जयंती के चलते सरकारी कर्मचारियों का आरएच होने के कारण सचिवालय में भीड़ कम थी, जबकि पंजाब सचिवालय में अवकाश है। 

अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा नेता के पुत्र सहित 3 को उम्रकैद, एक्स्ट्रा सर्विस से इंकार किया तो ले ली थी जान

पहले भी मिल चुकी है धमकी

22 मई को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके चलते कोर्ट को लांच तक के लिए बंद कर दिया गया था। इस दौरान कोर्ट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था और किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं थी। पुलिस ने पूरे परिसर की जांच की, जहां उन्हें कोई बम नहीं मिला। उसके बाद कोर्ट को पहले की तरह शुरू किया गया।

Chandigarh police on alert after bomb threat to haryana secretariat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2025 | 05:42 PM

Topics:  

  • Chandigarh
  • Haryana
  • Haryana News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.