फरीदाबाद में दो गुटों में पत्थरबाजी, महिलाओं और बच्चों समेत कई घायल, देखें VIDEO
Faridabad Stone Pelting: फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी में दो गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले रात के वक्त गली में गाली-गलौज हुई थी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
फरीदाबाद में दो गुटों में पत्थरबाजी (Image- Social Media)
Faridabad Clash News: हरियाणा के फरीदाबाद में मंगलवार सुबह दो गुटों के बीच जोरदार झड़प हो गई। दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी में दो गुटों के बीच भारी पत्थरबाजी हुई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले रात के समय गली में कहासुनी और गाली-गलौज हुई थी, जो सुबह होते-होते और बढ़ गई। मंगलवार सुबह दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए और विवाद दोबारा भड़क उठा। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई और फिर दोनों परिवार सड़क पर उतर आए। पत्थरबाजी इतनी तेज थी कि इलाके के लोग अपने-अपने घरों में छिपने को मजबूर हो गए।
नशे के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि झगड़े में शामिल कुछ लोग कॉलोनी में अफीम और गांजा जैसे नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री करते हैं। जब मोहल्ले के लोगों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने साथियों को बुलाकर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि करीब 10 से 12 लोग गली में पहुंचे और मारपीट के साथ पत्थरबाजी करने लगे।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रेन में शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंची सफाई टीम, यात्री ने कहा- भारतीय रेलवे सच में बदल रहा है
बाइक पर अचानक छा गया मधुमक्खियों का झुंड, हेलमेट तक पर बना लिया डेरा, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
स्ट्रीट वेंडर की सोच ने जीता लोगों का दिल, महिलाओं के सम्मान पर कही ऐसी बात कि वायरल हो गया वीडियो
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
फरीदाबाद के नेहरू कॉलोनी में सुबह दो पक्षों में हुई पत्थरबाजी, पत्थरबाजी का वीडियो भी आया सामने…@DC_Faridabad pic.twitter.com/fOStnaU0Im — Ankit Mittal (@ankitmittal666) January 6, 2026
कई लोग घायल
इस हिंसक झड़प में मतिम, मुन्ना, शकील, साबिर और अजबर नाम के लोगों की भूमिका सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आत्मरक्षा में उन्हें भी पत्थर उठाने पड़े। घटना में करीब 8 से 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- JNU में ‘कब्र खुदेगी’ रिटर्न्स! मोदी-शाह के खिलाफ लगे भड़काऊ नारे, VIDEO पर मचा बवाल
सूचना मिलते ही फरीदाबाद के डबुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही पत्थरबाजी करने वाले लोग फरार हो गए। पुलिस ने हालात पर काबू पाया और इलाके में शांति व्यवस्था बहाल कराई। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
