Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शान, लकी नंबर और बर्थडे डेट फैक्टर… जानें इस साल किन शहरों में बिका सबसे महंगा कार नंबर

Expensive Car Registration: भारत का अब तक का सबसे मंहगा व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर HR88B8888 है। जो 1.17 करोड़ रुपये में बिका है।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Nov 27, 2025 | 04:43 PM

हरियाणा में बिका सबसे महंगा कार नंबर।

Follow Us
Close
Follow Us:

Most Expensive Car Registration: देश में बहुत लोगों को महंगी कारों का शौक है। अपनी पसंद की कार खरीदने के लिए लोग पूरी बचत खर्च कर देते हैं। महंगी कारों के अलावा कुछ लोगों को वीआईपी (VIP) नंबर का भी शौक है। कई लोग तो गाड़ी की कीमत से ज्यादा खर्च कार रजिस्ट्रेशन नंबर पर करते हैं। बुधवार यानी 26 नवंबर को देश की सबसे महंगे व्हीकल नंबर की बोली लगी। HR88B8888 नंबर 1.17 करोड़ रुपये में बिका। साथ ही यह भारत का का सबसे मंहगा कार रजिस्ट्रेशन नंबर बन गया है।

बहरहाल, महंगे व्हीकल नंबर खरीदने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी गाड़ियों के लिए लाखों का नंबर खरीदने की खबरें चर्चा में रही हैं। अप्रैल में केरल के बिजनेसमैन ने कार के लिए 46 लाख रुपये का नंबर खरीदा था। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक व्यक्ति ने 1 लाख के स्कूटर के लिए 14 लाख रुपये की नंबर प्लेट खरीदी थी।

हरियाणा में हर हफ्ते होता है ऑक्शन

दरअसल, हरियाणा में हर हफ्ते VIP और फैंसी नंबरों के लिए ऑनलाइन ऑक्शन होते हैं। शुक्रवार शाम 5 बजे के बाद और सोमवार सुबह 9 बजे तक लोग पसंदीदा नंबर के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद नंबरों की ऑनलाइन बोली लगती है। बुधवार शाम 5 बजे नतीजे घोषित होते हैं। यह ऑक्शन प्रक्रिया ऑनलाइन होती है। इसके लिए fancy.parivahan.gov.in पोर्टल पर सारी जानकारी दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

रोहतक में अस्पताल के बाहर युवक पर बरसाईं दो दर्जन गोलियां, बाबा गैंग और हिमांशु भाऊ में खूनी जंग

AI Summit 2026: हाईटेक होने वाली है इंडियन कार्स, एक्सीडेंट से बचाएगा AI! चोरी करना होगा असंभव

फरीदाबाद की फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां जलीं

सिर्फ 65 हजार में दमदार माइलेज वाली बाइक, Splendor से सस्ती Honda Shine 100 बनेगी रोज़ाना सफर की साथी

सबसे ज्यादा आए थे 45 अप्लीकेशन

इस बुधवार को ऑक्शन में निर्धारित नंबरों में से HR88B8888 के लिए सबसे ज्यादा 45 अप्लीकेशन आए थे। इस नंबर के लिए नीलामी 50,000 रुपये से शुरू हुई। शाम 5 बजे तक इस नंबर के लिए कई लोगों में रेस रही। दोपहर 12 बजे तक 88 लाख की बोली लग चुकी थी। शाम 5 बजे यह नंबर 1.17 करोड़ में बिका।

इस नंबर में खास?

यह नंबर VIP नंबरों की कैटेगरी में है। इसे नीलामी में खरीदा गया है। HR88B8888 में राज्य और जिले की जानकारी भी है। HR-यह हरियाणा की गाड़ियों के लिए जारी होने वाला स्टेट कोड है। 88- यह नंबर गाड़ी किस इलाके में रजिस्टर है, यह बताता है। यह ट्रांसपोर्ट ऑफिस यानी आरटीओ या जिले का नंबर होता है। यह हर जिले के लिए अलग-अलग होता है। B-यह जिस आरटीओ में गाड़ी रजिस्टर की जाती है, उस इलाके में गाड़ी का सीरीज कोड है। 8888- यह चार अंकों का यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर है, जो हर एक गाड़ी में अलग-अलग होता है। इस नंबर की खास बात है कि इसमें सिर्फ एक ही अंक बार-बार आ रहा। यह नंबर ऐसा लगता है कि सिर्फ 8 ही इसमें हो। B कुछ हद तक 8 की तरह दिखता है। यही कारण है कि इस नंबर के लिए इतनी बोलियां लगीं।

यह भी पढ़ें: HR88B8888 बना भारत का सबसे महंगा व्हीकल नंबर, ₹1.17 करोड़ में हुई नीलामी, तोड़ दिए सारे रिकार्ड

क्यों खरीदते हैं लोग महंगे नंबर?

लोग महंगे व्हीकल नंबर खरीदते हैं, क्योंकि वे इसे अपनी शान और अलग पहचान का तरीका मानते हैं। कुछ लोग अपने जन्मदिन, शुभ अंक या खास नंबर को पसंद करते हैं। अमीर लोग इन्हें रईसी दिखाने के लिए लेते हैं, ताकि उनकी गाड़ी सबसे अलग लगे। कुछ लोग इसे पैसे लगाने का जरिया समझते हैं, क्योंकि ऐसे नंबरों की कीमत बाद में बढ़ती है। नीलामी में ज्यादा पैसे देकर या खास नंबर चुनकर लोग अपनी गाड़ी को खास बनाते हैं।

Car number hr88b8888 sold for rs 117 crore

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 27, 2025 | 04:41 PM

Topics:  

  • Automobile
  • Haryana News
  • RTO officer

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.