- Hindi News »
- Haryana »
- Bjp Due To Change In Haryana Election Date Cm Saini Retaliated In His Own Style
हरियाणा चुनाव की तारीख में बदलाव से बीजेपी पर हमलावर हुआ विपक्ष, सीएम सैनी ने अपने अंदाज किया पलटवार
चुनाव आयोग की तारीख में बदलाव होने से बीजेपी पर हमलावर होते विपक्ष पर पलटवार करते हुए हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रात में भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहती है।
- Written By: शुभम पाठक

सीएम सैनी ने विपक्ष पर किया पलटवार (सोर्स:-सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा की राजनीति में जबरदस्त गर्माहट है। वहीं इस मामले में चुनाव आयोग ने राजनीति को और गर्म करते हुए शनिवार को चुनाव की तारीख में बदलाव करते हुए एक अक्टूबर से पांच अक्टूबर कर दी है। जिसको लेकर बीजेपी विपक्ष के निशाने पर आ गया है। जिसके जवाब में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पलटवार किया है।
चुनाव आयोग की तारीख में बदलाव होने से बीजेपी पर हमलावर होते विपक्ष पर पलटवार करते हुए हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रात में भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहती है। याद दिला दें कि हाल ही में बीजेपी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर चुनाव की तारीख में बदलाव करने का आग्रह किया था।
ये भी पढ़े:-पाकिस्तान से बातचीत के सवाल पर बोले बीजेपी नेता रविंद्र रैना, फारूक अब्दुल्ला को लिया आड़े हाथ
सम्बंधित ख़बरें
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला! 2022 दंगों के दौरान दर्ज किए गए मामलों को लिया वापस, BJP ने उठाए सवाल
MP में राज्यसभा चुनाव का एलान, 18 जून को वोटिंग, दिग्विजय की सीट पर सस्पेंस, कांग्रेस के सामने नंबर का संकट
Cockroach Janta Party पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान, बोले- यह युवाओं के गुस्से की आवाज
जबलपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई कर्मचारी ने किया मरीजों का इलाज, युवा कांग्रेस ने दिया धरना
सैनी ने किया पलटवार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रात में भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहती है। निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख बदलने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर चुनाव से डरने का आरोप लगाया था। यहां भाजपा की जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए सैनी ने कांग्रेस पर‘नेतृत्वहीन’ होने का आरोप लगाया और उसे झूठी पार्टी करार दिया।
सैनी ने कहा लोकतंत्र में अधिक से अधिक लोग अपने मत का प्रयोग कर सकें, इसलिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा था लेकिन कांग्रेस ने कहा कि भाजपा चुनाव से डर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो रात को भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। इसके साथ ही सैनी ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी।
कांग्रेस पर साधा निशाना
सीएम सैनी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस जनता को सुविधाएं देने नहीं बल्कि भ्रष्टाचार करने के लिए सत्ता में आते हैं तथा जनता को गुमराह करके वोट बटोरने की कोशिश करते हैं। सैनी ने कहा कि दस वर्ष में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने हर वर्ग का कल्याण किया है, लेकिन कांग्रेस के पास न नीति है, न नीयत और न ही नेतृत्व है।
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के चुनाव सह प्रभारी विप्लव देव ने कोलकाता में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि इस घटना पर विपक्षी दलों के नेता नहीं बोले। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल लोगों का ‘शोषण’ करने के लिए सत्ता चाहते हैं। राज्यसभा सदस्य देव ने कहा कि मगर भाजपा देश को ‘नंबर वन’ बनाने के लिए सत्ता चाहती है।
ये भी पढ़े:-जातिगत जनगणना पर राजद का रौद्र रूप, पटना में विरोध पदर्शन के बाद तेजस्वी के बयान से गरमाई राजनीति
उन्होंने कांग्रेस पर संविधान को तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने संविधान को बचाने का काम किया है। वहीं भाजपा के प्रदेश प्रमुख महोनलाल बडौली ने मुख्यमंत्री सैनी के छोटे कार्यकाल को “ट्रेलर” बताया। उन्होंने कहा, “सैनी का थोड़े समय का ट्रेलर हरियाणा की जनता ने देखा है लेकिन फिल्म अभी बाकी है।” बडौली ने कहा कि सैनी की सोच हरियाणा को नंबर एक बनाने की है।
Bjp due to change in haryana election date cm saini retaliated in his own style
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Meta ने चुपके से लॉन्च किया Forum ऐप, Reddit को देगा सीधी टक्कर
May 23, 2026 | 10:48 AMनागपुर यूनिवर्सिटी में हॉल टिकट से परीक्षा केंद्र तक गड़बड़ी, भाजयुमो ने प्रशासन को घेरा
May 23, 2026 | 10:46 AMमुंबई में फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट रैकेट का खुलासा, बीएमसी रिकॉर्ड से अहम दस्तावेज लापता
May 23, 2026 | 10:41 AMपता नहीं कैसे वायरल हो जाता हूं…जुबान फिसलने पर आई मीम्स की बाढ़, रवि किशन का रिएक्शन सुन हंस देंगे आप
May 23, 2026 | 10:38 AMSBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी चेतावनी! अगले 6 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जान लें क्या है अल्टरनेटिव
May 23, 2026 | 10:33 AMMP Weather Update: नौतपा से पहले ही तपने लगा मध्य प्रदेश, 42 जिलों में लू का अलर्ट जारी
May 23, 2026 | 10:32 AMब्राम्हणगांव में युवती से बदसलूकी के बाद भारी तनाव; पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी अंबादास मोहिते को दबोचा
May 23, 2026 | 10:31 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














