Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चुनाव से पहले हरियाणा में शुरू हु्आ दल-बदल का दौर, क्या निखिल मदान का कांग्रस छोड़ना बदल देगा चुनावी समीकरण!

सोनीपत के मेयर निखिल मदान ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह दिल्ली भाजपा में शामिल हो गए। निखिल मदान ने मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडोली की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

  • By शुभम पाठक
Updated On: Jul 11, 2024 | 08:03 PM

बीजेपी में शामिल हुए निखिल मदान (सोर्स:- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

सोनीपत: हरियाणा में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने है जिसको लेकर पूरे हरियाणा समेत देश की राजनीति में जबरदस्त गर्माहट है। कारण स्पष्ट है कि हरियाणा समेत और तीन राज्य में विधानसभा के चुनाव इसी साल होने है। इसी बीच हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कांग्रेस को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगता हुआ प्रतित हो रहा है। कांग्रेस नेता और सोनीपत के मेयर निखिल मदान ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया है।

सोनीपत के मेयर निखिल मदान ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह दिल्ली भाजपा में शामिल हो गए। निखिल मदान ने मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडोली की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस का बिगड़ सकता है चुनावी समीकरण

अभी अभी देश में लोकसभा का चुनाव खत्म हुआ है, और हरियाणा में इस साल राजनीति में बड़े उलटफेर भी होने की संभावनी थी इस बीच जहां क्रांग्रेस थोड़ी मजबूत दिख रही थी वहीं कांग्रेस नेता और सोनीपत के मेयर निखिल मदान का कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामना कांग्रेस का चुनावी समीकरण खराब कर सकता है। इससे बड़ा कड़ी ये है कि निखिल मदान कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा के करीबी माने जाते है तो उनका कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।

सम्बंधित ख़बरें

RSS ऑफिस पहुंचे कलेक्टर और मेयर..तो बमक गए जीतू पटवारी, इंदौर में मौतों के बीच नया बवाल; देखें VIDEO

‘हर घर जल की जगह हर घर मल’: इंदौर मौतों पर भड़के खेड़ा, बोले- लोग मर रहे और CM गाना गा रहे

भाजपा में शामिल हुए अंबरनाथ के 12 पार्षद होंगे अयोग्य? दल-बदल पर कांग्रेस बड़े एक्शन की तैयारी में

कांग्रेस ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए पर्यवेक्षक किए नियुक्त, किस-किस को मिली जिम्मेदारी?

ये भी पढ़ें:- पेट में सात करोड़ का कोकीन छिपाकर भारत आ रही थी महिला, दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने धर दबोचा

निखिल ने जारी किया बयान

निखिल मदान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं जिसके बाद उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि, उनका मुख्य उद्देश्य शहर का विकास कराना है। शहर की जनता ने उन्हें वोट देकर चुना है, ताकि शहर का विकास कार्य हो सके। 3 साल तक उन्होंने काफी विकास कार्य करवाए, लेकिन कुछ काम पिछड़ गए थे। जिसके लिए सरकार के सहयोग की जरूरत है और इसीलिए वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ ने बदल दी राज्य की तस्वीर, जबरदस्त तबाही देख एक्शन में आए सीएम खांडु

निखिल मदान और कांग्रेस का संबंध

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2020 में राजनीति में उतरे कांग्रेस के युवा नेता निखिल मदान ने नगर निगम के मेयर पद का चुनाव लड़ा और 72,118 वोट पाकर भाजपा के ललित बत्रा को 13,817 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में जीत हासिल कर उन्होंने सोनीपत के पहले मेयर बनने का गौरव हासिल किया था। नतीजों में अपूर्ना पार्टी को हराने के बाद कांग्रेस के निखिल मदान की जीत पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई थी। वैसे पिछले कुछ समय से निखिल मदान के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।

Before the elections a wave of defection has begun in haryana will nikhil madan leaving congress change the electoral equation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2024 | 08:01 PM

Topics:  

  • Congress

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.