-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Haryana »
- Anil Vij Gave A Shock To Badoli On Show Cause Notice Said I Will Reply To High Command
ठंडे पानी से नहाऊंगा..रोटी खाऊंगा, फिर हाईकमान को जवाब दूंगा, कारण बताओ नोटिस पर अनिल विज ने बडोली को दिया करंट
- Written By: अभिषेक सिंह
अनिल विज ने कहा कि उन्हें मीडिया के जरिए नोटिस मिला है लेकिन वह मीडिया के जरिए अपना जवाब नहीं देंगे। उन्होंने कहा वह अपने घर जाएंगे, ठंडे पानी से नहाएंगे, रोटी खाएंगे और उसके बाद अपना जवाब हाईकमान को भेजेंगे।

अनिल विज (सोर्स-सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नायब सैनी को लेकर दिए गए बयान के बाद मंत्री अनिल विज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इस पर अब ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि वह पिछले तीन दिनों से अपने निजी कार्यक्रम के लिए बेंगलुरु में थे और उन्हें भेजे गए नोटिस का वह जवाब देंगे।
अनिल विज ने कहा कि उन्हें मीडिया के जरिए नोटिस मिला है लेकिन वह मीडिया के जरिए अपना जवाब नहीं देंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह अभी लौटे हैं। वह अपने घर जाएंगे, ठंडे पानी से नहाएंगे, आराम करेंगे, रोटी खाएंगे और उसके बाद संतुष्टि के साथ अपना जवाब लिखकर हाईकमान को भेजेंगे।
बडोली ने जारी किया नोटिस
दरअसल, जिस समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अनिल विज को कारण बताओ नोटिस जारी किया, उस समय वह अपने निजी कार्यक्रम के लिए बेंगलुरु में थे और मंगलवार शाम को वह बेंगलुरु से वापस चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब दिए।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडौली की ओर से अनिल विज को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। नोटिस में लिखा है कि आपने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयानबाजी की है। ये गंभीर आरोप हैं और पार्टी की नीति और आंतरिक अनुशासन के खिलाफ हैं।
बडौली ने कहा कि विज को यह नोटिस भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार जारी किया गया है। यह बयान ऐसे समय दिया गया है, जब पार्टी पड़ोसी राज्य में चुनाव प्रचार कर रही है, जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है। पार्टी ने ऐसे बयानों को अस्वीकार्य बताया है और अनिल विज से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।
क्या है पूरा मामला?
अनिल विज ने पिछले सोमवार को इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के एक ‘मित्र’ के साथ दिख रहे ‘कार्यकर्ता’ एक निर्दलीय उम्मीदवार के साथ भी देखे गए, जिसे उन्होंने पिछले साल विधानसभा चुनाव में हराया था। कुछ दिन पहले ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री विज ने दावा किया था कि पिछले साल अक्टूबर में अंबाला कैंट सीट से उन्हें चुनाव हराने की साजिश रची गई थी।
हरियाणा से संबंधित अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज ने निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवारा को हराकर अंबाला कैंट सीट जीती थी और सातवीं बार विधायक बने थे। अनिल विज ने अपनी पोस्ट में लिखा, खुद को नायब सैनी का दोस्त बताने वाले आशीष तायल की फेसबुक पर नायब सैनी के साथ कई तस्वीरें हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान आशीष तायल के साथ दिखने वाले यही कार्यकर्ता भाजपा की विरोधी प्रत्याशी चित्रा सरवारा के साथ भी दिख रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है?
Anil vij gave a shock to badoli on show cause notice said i will reply to high command
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM












