35 लाख डूबे, 25 घंटे बेड़ियों में बंधे रहे… अमेरिका से लौटे अंबाला के हरजिंदर का छलका दर्द
America में शानदार फ्यूचर की चाह में जाने वाले भारतीयों के अरमान टूट चुके है। ट्रंप प्रशासन के फैसले से तमाम भारतीयों को वापस भेज दिया गया है। इसी में हरिया के अंबाला के एक व्यक्ति ने आपबीती सुनाई है।
- Written By: सौरभ शर्मा
अमेरिका से लौटे अंबाला के हरजिंदर की दर्दनाक स्टोरी (फोटो- सोशल मीडिया)
US Deport Indian Story: अमेरिका में सुनहरे भविष्य का सपना देखकर गए 50 भारतीयों की उम्मीदें चकनाचूर हो गईं। ट्रंप सरकार ने हरियाणा के छह युवकों समेत 50 भारतीयों को वापस भारत भेज दिया (डिपोर्ट कर दिया) है। इनमें अंबाला के जागोली गांव के हरजिंदर सिंह भी हैं, जिन्होंने 35 लाख रुपये खर्च किए थे। हरजिंदर ने अपनी दर्दनाक वापसी की कहानी बयां की है, जिसमें 25 घंटे तक बेड़ियों में जकड़े रहने का खौफनाक अनुभव भी शामिल है।
हरजिंदर सिंह अपने माता-पिता की मेहनत की कमाई, करीब 35 लाख रुपये, खर्च करके फ्लोरिडा के जैक्सन वेल में रसोइए (कुक) की नौकरी करने गए थे। उन्हें पूरा विश्वास था कि वहां जाकर वह अपने परिवार के लिए एक सुखद भविष्य बना लेंगे, लेकिन उनकी सारी उम्मीदें और सपने वहीं टूटकर रह गए। हरजिंदर ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के बाद उन्हें और अन्य भारतीयों को पकड़कर देश से बाहर कर दिया गया।
बेड़ियों में 25 घंटे, पैरों में आई सूजन
हरजिंदर ने जो बताया, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। उन्होंने कहा कि डिपोर्ट करने से पहले उन्हें और बाकी सभी भारतीयों को करीब 25 घंटे तक लोहे की बेड़ियों में जकड़कर रखा गया। यह बर्ताव बेहद अमानवीय था। हरजिंदर ने बताया कि 25 घंटे तक लगातार बेड़ियों में रहने के कारण उनके पैरों में सूजन आ गई। इस सलूक ने हरजिंदर और उनके जैसे कई युवाओं के लिए अमेरिका के सपने को एक खौफनाक याद में बदल दिया है। उन्होंने इस अमानवीय व्यवहार की निंदा की और कहा कि यह एक बड़ी सीख है कि अपना सब कुछ खोकर भी उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
NEET री-एग्जाम छात्रों को बड़ी राहत, हरियाणा सरकार देगी फ्री बस यात्रा सुविधा
इस राज्य में Ola-Uber पर बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल टैक्सी पर लगेगी रोक, अब सिर्फ EV और CNG का होगा जलवा
IDFC और AU बैंक घोटाले में CBI का एक्शन! चंडीगढ़ और पंचकुला के ज्वैलरी शोरूम समेत 7 ठिकानों पर की छापेमारी
16 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में SIR का ऐलान, पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले बदलेगी वोटर लिस्ट
यह भी पढ़ें: बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर! JDU ने निकाला, तेजस्वी ने गले लगाया; पिता-पुत्र RJD में शामिल
‘देश में काम मिलता तो क्यों जाते?’
हरजिंदर ने सवाल उठाया कि आखिर युवा अपना घर-परिवार छोड़कर क्यों विदेश जाते हैं? उन्होंने कहा कि यह दर्द वही समझ सकता है जिसकी मेहनत की कमाई और उम्मीदें दोनों बर्बाद हो जाएं। उन्होंने सरकार से भावुक अपील की है कि अगर हिंदुस्तान में ही युवाओं के लिए पर्याप्त और अच्छा काम उपलब्ध हो जाए, तो कोई भी मजबूरी में अपना देश नहीं छोड़ना चाहेगा। हरजिंदर ने कहा कि बेरोजगारी की वजह से आज लाखों युवाओं को अपने घर और परिवार से दूर जाना पड़ता है, लेकिन विदेशों में भी उन्हें सिर्फ अपमान और परेशानी का ही सामना करना पड़ रहा है। अब वह सरकार से उम्मीद कर रहे हैं कि बेरोजगार युवाओं को अपने देश में ही अच्छे रोजगार के अवसर दिए जाएं।
