- Hindi News »
- Gujarat »
- Why All Gujarat Ministers Resign Ahead Of Cm Bhupendra Patel Rejig As Pm Modi Cut Anti Incumbency Formula
गुजरात में इतनी बड़ी सियासी सर्जरी क्यों? ‘मिनी विधानसभा’ के लिए BJP ने लगाया ‘मोदी फॉर्मूला’
Gujarat Cabinet Expansion: बीजेपी ने गुजरात में भूपेंद्र पटेल की अगुवाई वाली प्रचंड बहुमत की सरकार के सभी मंत्रियों से इस्तीफा लेकर चौंका डाला है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

सीएम भूपेंद्र पटेल, पीएम मोदी
Gujarat Politics: बिहार चुनावों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने मजबूत गढ़ गुजरात में एक बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर अपने सभी मंत्रियों से इस्तीफा ले लिया है। गुरुवार शाम, भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल और विस्तार की तैयारी के तहत कुल 16 मंत्रियों ने अपने-अपने इस्तीफे सौंप दिए।
गुजरात में ऐसा कदम पहली बार नहीं उठाया गया है। एंटी-इंकंबेंसी से निपटने के लिए भाजपा इस तरह के फॉर्मूले को अपनी राजनीतिक प्रयोगशाला में पहले भी आज़मा चुकी है। वर्ष 2021 में पार्टी ने मुख्यमंत्री समेत पूरे मंत्रिमंडल को हटा दिया था, जिसे ‘नो रिपीट थ्योरी’ कहा गया था।
असल में यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रणनीति का हिस्सा है, जो अभी तक भाजपा के लिए सफल साबित हुआ है। जब 2021 में विजय रूपाणी के नेतृत्व वाली सरकार को हटाया गया था, तब विपक्ष ने इसकी आलोचना की थी, लेकिन भाजपा ने जनता को यह संदेश देने में सफलता पाई कि पीएम मोदी ने एक साहसिक फैसला लिया।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में उषा ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस को कॉकरोच जनता पार्टी का सहारा लेना पड़ रहा
BJD छोड़ BJP में शामिल हुए देबाशीष सामंतराय, भगवा रंग में रंगे पटनायक के करीबी, ओडिशा में क्यों हुआ उलटफेर?
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, फडणवीस बोले- भारत अब गर्व और स्वाभिमान के साथ खड़ा
बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे किए 12 साल, सीएम योगी ने खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा
गुजरात में इतनी बड़ी सर्जरी क्यों?
मुख्यमंत्री रहते हुए भी नरेंद्र मोदी ने गुजरात में कई बार ‘नो रिपीट’ और चेहरों को बदलने का प्रयोग किया था। कोविड के बाद भी एक झटके में पूरी सरकार को बदला गया, और उसके एक साल बाद हुए चुनाव में भाजपा ने 182 में से 156 सीटें जीत ली थीं, जो गुजरात के चुनावी इतिहास की सबसे बड़ी जीतों में से एक थी। उस चुनाव में “नरेंद्र-भूपेंद्र” का नारा बेहद चर्चित हुआ था। इस बार विधानसभा चुनाव से दो साल पहले इतनी बड़ी सर्जरी के पीछे कई वजहें हैं।
कुछ मंत्रियों की उम्र अधिक थी, जिससे वे सक्रिय रूप से भूमिका नहीं निभा पा रहे थे। कई मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप थे, जैसे बचुभाई खाबड़, भीखू सिंह परमार और मुकेश पटेल के नाम प्रमुख हैं। अगर पार्टी एक-एक मंत्री को हटाती, तो विपक्ष इसका राजनीतिक लाभ उठा सकता था। इसलिए भाजपा ने एक ही झटके में सभी मंत्रियों से इस्तीफा ले लिया, जिससे मुद्दा उठने से पहले ही शांत हो गया।
क्या भाजपा फिर से पुराने फॉर्मूले पर लौटेगी?
अब सबकी नजरें भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल में होने वाले फेरबदल और नए चेहरों की ताजपोशी पर टिकी हैं। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि कुछ पुराने मंत्री दोबारा शामिल होंगे या पूरी तरह से नया मंत्रिमंडल सामने आएगा।
इस बार की सर्जरी का सबसे बड़ा मकसद है नगर निगम चुनाव, जिन्हें ‘मिनी विधानसभा चुनाव’ माना जा रहा है। अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट सहित कई शहरों में चुनाव होने हैं, सिर्फ जूनागढ़ और गांधीनगर को छोड़कर। भाजपा जानती है कि वह शहरी मतदाताओं में अधिक मजबूत रही है, इसलिए इन क्षेत्रों में कोई जोखिम नहीं लेना चाहती।
इस निर्णय की अंतिम मुहर रविवार को नई दिल्ली में पीएम मोदी के साथ राज्य के नेताओं की बैठक में लगाई गई थी। इसके साथ ही भाजपा ने प्रदेश संगठन में भी बदलाव करते हुए सीआर पाटिल की जगह जगदीश विश्वकर्मा को कमान सौंपी है, जो अब तक सहकारिता मंत्री थे।
सौराष्ट्र और आदिवासी क्षेत्रों पर भाजपा का फोकस
आप (आम आदमी पार्टी) की बढ़ती गतिविधियों के कारण भाजपा की चिंता बढ़ी है, खासतौर पर सौराष्ट्र और आदिवासी बेल्ट में। आप ने हाल ही में विसावदर सीट जीतकर संकेत दे दिया है कि वह राज्य में सक्रिय है।
आदिवासी क्षेत्रों में 27 विधानसभा सीटें आरक्षित हैं, और कुल मिलाकर इनका प्रभाव 40 सीटों पर है। ऐसे में भाजपा आदिवासी समुदाय को साधने के लिए डिप्टी सीएम का कार्ड भी खेल सकती है। साथ ही, सौराष्ट्र में नाराजगी को दूर करने के लिए लेउवा पटेल विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।
युवा चेहरों को मिल सकती है प्राथमिकता
कुल मिलाकर भाजपा इस बार युवा चेहरों और नई पीढ़ी को मंत्रिमंडल में स्थान देकर Gen Z के बीच एक सशक्त संदेश देना चाहती है कि पार्टी बदलाव के लिए तैयार है और युवाओं को नेतृत्व में ला रही है।
यह भी पढ़ें- 2 दिन में 258 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, अमित शाह बोले-हथियार उठाने वालों पर होगी कार्रवाई
अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कितने नए चेहरे सामने आते हैं और भाजपा इस राजनीतिक सर्जरी से आगामी चुनावों में क्या फायदा उठाने में सफल रहती है।
Why all gujarat ministers resign ahead of cm bhupendra patel rejig as pm modi cut anti incumbency formula
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे के ग्रामीण इलाकों में पानी की भारी किल्लत, 58 हजार लोगों के लिए प्रशासन अलर्ट
May 26, 2026 | 01:32 PMजापानी नेता तोशिमित्सु मोटेगी का बयान: इंडो-पैसिफिक को फ्री रखने के लिए व्यावहारिक सहयोग बढ़ाएंगे क्वाड देश
May 26, 2026 | 01:29 PMओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PMनागपुर में ठाकुर गैंग का आतंक, रामदासपेठ रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा; विवाद के बाद धमकी और तोड़फोड़
May 26, 2026 | 01:23 PMDU छात्रा का रोते हुए वीडियो वायरल, प्रोफेसर और HOD पर लगाए गंभीर आरोप
May 26, 2026 | 01:22 PMJalgaon Airport के विस्तार को मिलेगी रफ्तार; टर्मिनल बिल्डिंग होगी दोगुनी, मेट्रो शहरों से बढ़ेगी कनेक्टिविट
May 26, 2026 | 01:21 PMइंदौर में उषा ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस को कॉकरोच जनता पार्टी का सहारा लेना पड़ रहा
May 26, 2026 | 01:21 PMवीडियो गैलरी

अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM













