Garba in Gujarat: 3 अक्टूबर से जहां पर शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई हैं वहीं पर माता के भक्त सुबह पूजा करने के साथ रात में गरबा और जागरण करते है। नवरात्रि का त्योहार ऐसा त्योहार है जहां देशभर में इसका जश्न देखने के लिए मिलता है। शारदीय नवरात्रि को सबसे खास नवरात्रि माना जाता है इसमें पूजा के साथ डांडिया और गरबा खेला जाता है। गरबा को दरअसल मां दुर्गा की आराधना और उत्सव का प्रतीक माना गया है जो बेहद ही खास होता है।
आपको बताते चले किं, नवरात्रि का जश्न तो पूरे देश में मनता हैं लेकिन गुजरात राज्य में नवरात्रि का अलग ही नजारा देखने के लिए मिलता है। अगर आप गुजरात में रहते हैं या फिर नवरात्रि के दौरान गुजरात पहुंचे हैं तो यहां के गरबा और डांडिया का मजा आप ले सकते है। जानकारी हो कि, गुजरात का गरबा और डांडिया अंतरराष्ट्रीय तौर पर भी फेमस है। केवल भारत से ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग गुजरात में इन नृत्यों का आनंद लेने आते हैं और इसमें भाग लेते हैं। इसे लेकर ही गुजरात में कई जगहें ऐसी है जहां पर आप विजिट कर सकते है।
फाल्गुनी पाठक के खेलें गरबा
गुजरात में गरबा क्वीन कही जाने वाली फाल्गुनी पाठक के गरबा महोत्सव में अगर भाग लेने का मौका मिल जाए तो आपको मजा आ जाएगा। 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में फाल्गुनी पाठक के लाइव संगीत पर आपको गरबा-डांडिया खेलने के लिए मिलेगा। इसके लिए एफ.पी.-104/2, शैंकस फार्म, स्वर्णिम स्टोन रोड, वैष्णो देवी रोड, स्पिनी पार्क के पीछे, गोटा, छरोडी, अहमदाबाद, गुजरात लोकेशन दिया गया है। इसके लिए आने वाले लोगों के लिए 1499 रुपये प्रति व्यक्ति फीस है।
फाल्गुनी पाठक का गरबा (सौ.सोशल मीडिया)
नवशक्ति नवरात्रि गरबा
गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में नवरात्रि की धूम देखने के लिए मिलती है यहां का सबसे फेमस गरबा महोत्सव नवशक्ति नवरात्रि गरबा है। यहां पर गरबा खेलने आने वाले लोगों से एक पैसा भी नहीं लिया जाता है। इसलिए आप बिना किसी एंट्री फीस के यहां गरबा खेलने जा सकते हैं। नवरात्रि का पर्व आज से शुरू हो गया है, इसलिए गरबा-डांडिया खेलने के लिए तैयार हो जाएं।
नवशक्ति गरबा महोत्सव (सौ.सोशल मीडिया)
वडोदरा (बड़ौदा)
नवरात्रि के दौरान आप गुजरात में है तो, वडोदरा में भी गरबा का माहौल देखने वाला होता है। यहां पर वडोदरा में वाइब्रेंट नवरात्रि में हर साल भारी भीड़ उमड़ती है। यहां गुजरात से बल्कि दुनिया भर से प्रतिभागियों को आकर्षित करता है। इसे गुजरात का सबसे बड़ा गरबा समारोह स्थल माना जाता है। इसे बेस्ट गरबा-डांडिया इवेंट कहा जाता है।
वडोदरा में गरबा महोत्सव (सौ.सोशल मीडिया)