धू-धू कर जल उठी सूरत की टेक्सटाइल मार्केट, 100+ फायरमैन आग बुझाने में जुटे, हालात अंडर कंट्रोल
Surat Fire Incident: सूरत के परवत पाटिया की राज टेक्सटाइल मार्केट में सुबह 7 बजे भीषण आग लगी है। 15 से अधिक टीमें और 100 से ज्यादा फायरमैन आग बुझाने में जुटे हैं। कोई जनहानि नहीं हुई है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
सूरत की राज टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग; फोटो- सोशल मीडिया
Surat Textile Market Fire: सूरत का राज टेक्सटाइल मार्केट एक बार फिर भीषण आग की चपेट में आ गया है। परवत पाटिया इलाके में लगी यह आग सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई और कपड़ा होने के कारण बड़े पैमाने पर नुकसान होने का अनुमान है। आग को बुझाने के लिए 15 से अधिक टीमें युद्धस्तर पर काम कर रही हैं।
सूरत के परवत पाटिया इलाके में स्थित राज टेक्सटाइल मार्केट में बुधवार, 10 दिसंबर 2025 की सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने की पहली सूचना फायर अधिकारियों को सुबह 7.14 बजे मिली थी। फायर अधिकारी बसंत पारिख के अनुसार, यह आग इलेक्ट्रिक डक्ट और इलेक्ट्रिक वायर में लगी थी।
#WATCH गुजरात: सूरत के राज टेक्सटाइल मार्केट में आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने का कार्य जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/lYEYxneKnf — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 10, 2025
सम्बंधित ख़बरें
बीकानेर पहुंचे अमित शाह, राजस्थान से बंगाल तक सुरक्षा का मेगा प्लान तैयार, जवानों संग करेंगे मीटिंग
Gujrat News: कलोल की फैक्ट्री में जहरीली गैस का तांडव, 3 मजदूरों की मौत; टैंक की सफाई के दौरान हुआ हादसा
साबरमती स्टेशन का बदलेगा चेहरा, DRM ने बुलडोजर चलाकर शुरू किया 10 हजार क्षमता वाले होल्डिंग एरिया का काम
1000 साल में कितनी बार तोड़ा गया सोमनाथ मंदिर, कब-कब और किसने कराया पुनर्निर्माण, जानें मंदिर का पूरा इतिहास
आग की भयावहता इतनी थी कि सुबह करीब सात बजे लगी आग घंटों की मशक्कत के बाद भी साढ़े दस बजे तक पूरी तरह से काबू में नहीं आ पाई थी। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल टीम युद्धस्तर पर मौके पर पहुंच गई थी और आग बुझाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे थे। अधिकारियों ने देखा कि आग तीसरी, पांचवीं और टॉप फ्लोर पर फैली हुई थी।
100 से अधिक फायरमैन बचाव कार्य में जुटे
आग बुझाने के कार्य में 15 से अधिक फायर ब्रिगेड की टीमें जुटी हुई थीं। स्थिति को देखते हुए इसे ‘ब्रिगेड कॉल’ घोषित किया गया था, जिसके बाद 20 से 22 गेटों से अग्निशमन गाड़ियां बुलाई गईं। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के 100 से 115 कर्मचारी काम में लगे हुए थे।
यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट की समस्या नहीं सुलझी और अब ट्रेनें भी नहीं चलेंगी? लोको पायलटों ने बढ़ाई सरकार की चिंता
मार्केट में सिंथेटिक कपड़ा होने के कारण धुएं के बड़े-बड़े गुबार दिखाई दे रहे थे। मार्केट में कपड़ा होने के कारण बड़े पैमाने पर नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर अधिकारियों ने बताया कि सुबह जल्दी आग लगने की वजह से मार्केट में ज्यादा लोग नहीं पहुंचे थे, जिसके कारण जान का नुकसान टल गया। फिलहाल, आग नियंत्रण में है, लेकिन टॉप फ्लोर पर आग बुझाने का काम अभी भी जारी है।
