PM Modi Somnath Visit: ‘यहां पर आकर धन्य महसूस कर रहा हूं’, सोमनाथ अमृत महोत्सव के बाद पीएम मोदी ने किया ट्वीट
PM Modi Somnath Temple Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में आयोजित 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' में भाग लिया। उन्होंने कहा कि यहां पर आकर धन्य महसूस कर रहा हूं।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
सोमनाथ मंदिर में पूजा करते पीएम मोदी, फोटो- IANS
PM Modi Social Media Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जय सोमनाथ! यहां आकर धन्य महसूस कर रहा हूं। हम इस पुनर्निर्मित मंदिर के भक्तों के लिए अपने द्वार खोलने के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहे हैं।”
पीएम मोदी ने आगे लिखा कि पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ पर पावनधाम सोमनाथ आकर दिव्य अनुभूति हुई है। इस अवसर पर मंदिर मार्ग पर भगवान सोमनाथ के भक्तों के जोश और प्रचंड उत्साह को देखकर मन अभिभूत और भावविभोर है!
पीएम मोदी ने किया सोशल मीडिया पोस्ट
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘मैं आज यहां उस क्षण को जी रहा हूं, जिसका अनुभव भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने पुनर्निर्मित मंदिर के लोकार्पण के अवसर पर किया होगा। सोमनाथ अमृत महोत्सव का भक्तिमय वातावरण हर तरफ अद्भुत ऊर्जा का संचार कर रहा है।’
सम्बंधित ख़बरें
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
पीएम मोदी की अपील पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- उपदेश नहीं नाकामी है पेट्रोल, सोना और WFH वाली बात
PM मोदी की WFH अपील पर प्रियंका चतुर्वेदी का पलटवार; असम के मुख्यमंत्री के समारोह पर कसा तीखा तंज
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ पर पावनधाम सोमनाथ आकर दिव्य अनुभूति हुई है। इस अवसर पर मंदिर मार्ग पर भगवान सोमनाथ के भक्तों के जोश और प्रचंड उत्साह को देखकर मन अभिभूत और भावविभोर है! मैं आज यहां उस क्षण को जी रहा हूं, जिसका अनुभव भारत के प्रथम राष्ट्रपति… pic.twitter.com/nzzOk94BQJ — Narendra Modi (@narendramodi) May 11, 2026
पीएम ने लिखा कि सोमनाथ में, हर कोने में भक्ति का अनुभव किया जा सकता है। पुनर्निर्मित मंदिर के भक्तों के लिए अपने द्वार खोलने के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अनगिनत लोग एक साथ एकत्रित हुए हैं। वह दिन वास्तव में भारत की सभ्यतागत यात्रा में एक मील का पत्थर था।
भारतीय वायु सेना ने भी दिखाए करतब
मंदिर में पूजा अर्चना के साथ साथ भारतीय वायु सेना की ‘सूर्य किरण’ एरोबेटिक्स टीम ने बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ के दौरान हवाई करतब भी दिखाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में एक ‘विशेष महापूजा’ में भी हिस्सा लिया।
#WATCH गिर सोमनाथ, गुजरात: भारतीय वायु सेना की ‘सूर्य किरण’ एक्रोबेटिक्स टीम ने 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक, सोमनाथ मंदिर में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ के दौरान हवाई करतब दिखाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में एक ‘विशेष महा पूजा’ में हिस्सा लिया। (सोर्स:… pic.twitter.com/KjEcFynUZA — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2026
जामनगर में किया रोडशो
सोमनाथ मंदिर में आयोजित समारोहों में मंदिर के जीर्णोद्धार और भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा 1951 में इसके उद्घाटन की स्मृति को याद किया गया। धार्मिक समारोहों से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जामनगर से सोमनाथ पहुंचने के बाद वहां रोड शो किया। वह रविवार रात गुजरात पहुंचने के बाद जामनगर में रुके थे। रोड शो में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद थे।
#WATCH | Gir Somnath, Gujarat: Prime Minister Narendra Modi holds a roadshow Gujarat Chief Minister Bhupendra Patel and Deputy Chief Minister Harsh Sanghavi are also present. PM Modi will participate in the Somnath Amrut Mahotsav at Somnath Temple today (Source: ANI/DD) pic.twitter.com/vYBpPRSb0u — ANI (@ANI) May 11, 2026
यह भी पढ़ें: सोमनाथ के आंगन में ‘अमृत महोत्सव’, प्रधानमंत्री मोदी ने किया कुंभाभिषेक, 75 साल के गौरवशाली सफर के बने साक्षी
इस दौरान प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए मंदिर के पास स्थित वीर हमीरजी सर्कल तक हेलीपैड से लगभग 1.5 किलोमीटर लंबे मार्ग पर हजारों लोग जमा हो गए। जब उनका काफिला इलाके से गुजरा तो समर्थकों ने झंडे लहराए और नारे लगाए, जबकि पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों के कलाकारों ने रास्ते में निर्धारित स्थानों पर पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य भी प्रस्तुत किए।
IANS इनपुट के साथ
