सोमनाथ के आंगन में 'अमृत महोत्सव', प्रधानमंत्री मोदी ने किया कुंभाभिषेक, 75 साल के गौरवशाली सफर के बने साक्षी

Somnath Amrit Mahotsav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर पहुंचे, जहां वे भव्य 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' में शिरकत कर रहे हैं।
PM Modi at Somnath Temple
पीएम मोदी (फाइल फोटो), फोटो- AI
Updated on

PM Modi Somnath Visit: गुजरात में अमृत महोत्सव का विशेष आयोजन सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण और उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर किया जा रहा है। इस अवसर पर पीएम मोदी मंदिर परिसर में उपस्थित हुए और पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री के आगमन पर मंदिर ट्रस्ट और स्थानीय प्रशासन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना की और महादेव का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा।

अमृत पर्व से पहले रोड शो

सोमनाथ मंदिर में 'अमृत पर्व' कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के लिए विभिन्न राज्यों से कलाकार और दूर-दराज के स्थानों से आए दर्शक इकट्ठा हुए हैं। कार्यक्रम से ठीक पहले सोमनाथ में पीएम मोदी का रोड शो किया गया। बताया जा रहा है कि प्रोग्राम में शामिल होने के लिए कई राज्यों से कलाकार और दूर-दराज से भारी संख्या में दर्शक आए हैं। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद हैं।

pm modi somnath visit
पीएम मोदी का जामनगर रोडशो, फोटो- सोशल मीडिया

पीएम ने मंदिर में की विशेष पूजा

पीएम मोदी ने बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर में पूजा की। वह विशेष पूजन में शामिल हुए और शिवलिंग पर अभिषेक के साथ पूजन किया। महोत्सव का मुख्य आकर्षण मंदिर के 90 मीटर ऊंचे शिखर पर किया गया कुंभाभिषेक रहा। प्रधानमंत्री की उपस्थिति में 11 पवित्र तीर्थ स्थलों से लाए गए जल से शिखर का अभिषेक किया गया। इसके बाद, विधि-विधान के साथ मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण समारोह संपन्न हुआ, जो भारतीय संस्कृति और अटूट आस्था का प्रतीक है। इस दौरान मंदिर परिसर पर पुष्पवर्षा भी की गई।

pm modi somnath visit
सोमनाथ मंदिर में पूजा करते पीएम मोदी, फोटो- IANS

सोमनाथ का 1951 से 2026 तक का सफर

सोमनाथ अमृत महोत्सव उस संकल्प की सिद्धि का उत्सव है, जिसे लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने शुरू किया था। साल 1951 में इस पुनर्निर्मित मंदिर का उद्घाटन भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने किया था। आज यानी 11 मई 2026 को इस आधुनिक संरचना ने अपनी स्थापना के 75 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं।

दो दिनी इस महोत्सव में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा भी लेंगे और सोमनाथ की महिमा को दर्शाने वाली प्रदर्शनी का भी अवलोकन भी करेंगे। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री और मंदिर ट्रस्ट के कई दिग्गज भी मौजूद रहे।

Navbharat Live
navbharatlive.com