-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Threat To Bomb Thiruvananthapuram International Airport Message Sent Via Email
तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, यात्रियों में दहशत, CISF ने संभाला मोर्चा
- Written By: अर्पित शुक्ला
केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को रविवार को ईमेल के जरिए मिली बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और CISF के जवानों ने बम निरोधक दस्ते ने मोर्चा संभाला।

तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, यात्रियों में दहशत, CISF ने संभाला मोर्चा
तिरुवनंतपुरम: केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की मदद से हवाई अड्डे पर गहन तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं दिखी है। सीआईएसएफ ने यात्रियों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
एयरपोर्ट के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने बताया कि एयरपोर्ट प्रशासन को सुबह एक ईमेल मिला था, जिसमें एयरपोर्ट पर बम रखे जाने और उसमें विस्फोट होने की धमकी दी गई थी। उन्होंने बताया कि धमकी को गंभीरता से लेते हुए तुरंत सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद दोनों ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की मदद से एयरपोर्ट पर गहन तलाशी अभियान शुरू किया।
एक दिन पहले होटलों को उड़ाने की धमकी
यह धमकी राजधानी के विभिन्न होटलों में बम की धमकियों की एक श्रृंखला भेजे जाने के ठीक एक दिन बाद आई है। शनिवार को बम निरोधक इकाइयों और डॉग स्क्वॉड सहित पुलिस टीमों ने इसी तरह के धमकी भरे ईमेल के बाद हिल्टन सहित कई होटलों की जाँच की, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला। अधिकारियों ने बाद में धमकियों को झूठा घोषित कर दिया। अधिकारी ने कहा कि ईमेल भेजने वालों का पता लगाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
10 साल से नहीं कटवाए बाल, उत्तराखंड की रेनू धरियाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जानें कितनी है बालों की लंबाई
हर पीढ़ी के सामने अपनी चुनौती… विकसित भारत को लेकर PM मोदी ने दिया बड़ा मंत्र, IIT दिल्ली में किए बड़े ऐलान
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
रांची में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, विधानसभा मार्च के बीच बवाल, बोलीं- पेलेट गन से नहीं डरे..
अलग-अलग जगहों पर बम की धमकी
इससे पहले सलमान खान की गाड़ी को बम से उड़ा देंगे, इस तरह की धमकी सलमान खान को फिर से मिली। सलमान खान को इससे पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। ऐसे में पुलिस इस धमकी को काफी गंभीरता से ले रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वर्ली पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात शख्स की तरफ से फोन करके यह धमकी दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी के बाद एक बार फिर मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई है। फिलहाल पुलिस अधिकारी धमकी की प्रमाणिकता की जांच कर रहे हैं, इस मामले में अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि धमकी बिश्नोई गैंग की तरफ से आई है या फिर इसके पीछे कोई और है।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विमान को उड़ाने की धमकी
कुछ दिनों पहले राजस्थान के जयपुर से आई इंडिगो की एक फ्लाइट को बम की धमकी के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट में एक अलग इलाके में पार्क किया गया। इस विमान में कितने यात्री सवार थे अभी तक इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही किसी प्रकार की हानि की खबर भी नहीं है।
Threat to bomb thiruvananthapuram international airport message sent via email
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
X ने बदला कमाई का खेल, Creator Revenue Share बंद, अब Original Content पर मिलेगा पैसा
Aug 08, 2026 | 10:19 PMछत्तीसगढ़ में शिक्षक के 1654 पदों पर भर्ती, 2 सितंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी
Aug 08, 2026 | 10:15 PMEkadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें ये पौराणिक कथा, बड़े से बड़ा पाप से मुक्ति की है मान्यता
Aug 08, 2026 | 10:10 PMयश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
Aug 08, 2026 | 10:09 PMमहज ₹1000 में अपने घर की रजिस्ट्री! पड़ेगांव में 672 परिवारों को PMAY के अंतर्गत जल्द मिलेगा आशियाना
Aug 08, 2026 | 09:59 PMना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PMExclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM













