सूरत पुलिस ने हजारों मजदूरों पर बरसाईं लाठियां, उधना रेलवे स्टेशन पर बेकाबू हुई भीड़, वायरल हुआ VIDEO
Surat Udhna Station: गुजरात में एलपीजी संकट से हाहाकार! सूरत के उधना स्टेशन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे की भगदड़ मच गयी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: प्रिया जैस
उधना स्टेशन पर पुलिस का लाठीचार्ज (सौजन्य-एक्स)
Surat Udhna Station Police Laathicharge: खाड़ी देशों में चल रही जंग का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। भारत में एलपीजी संकट का बड़े पैमाने पर प्रभाव पड़ रहा है। इस कमी के चलके कई कंपनियों बंद हो गई है और उनमे काम करने वाले मजदूर पलायन के लिए मजबूर हो गए है। रविवार को गुजरात के सूरत में उधना रेलवे स्टेशन पर बड़े पैमाने पर यात्री पहुंचे।
उत्तरप्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीटों को हासिल करने के लिए हजारों स्टेशन लोग स्टेशन पहुंचे। इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। दरअसल, सुबह करीब 11.30 बजे सभी यात्रियों को उधना हसनपुर ट्रेन के लिए कतारों में खड़ा किया जा रहा था, तभी कुछ लोग कतार छोड़कर आगे आने की कोशिश करने लगे और स्थिति बिगड़ गई।
ऐसे में सूरत पुलिस और आरपीएफ को स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस के लाठीचार्ज से बचने के लिए लोग लोहे की जालियों से कूद गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
LPG Price: रसोई गैस पर सरकार का बड़ा दावा! दुनिया में सबसे सस्ते दामों पर भारत में मिल रहा है LPG सिलेंडर
LPG Price Hike: सुबह-सुबह लगा बड़ा झटका, 29 रुपए महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर, तीन महीने में दूसरी बार बढ़े दाम
5 जून को दमन दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
दिल्ली में बड़ा हादसा: एक धमाका और मलबे के ढेर में तब्दील हो गई पूरी बिल्डिंग, देखें VIDEO
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
सुरत-उधना रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़: यात्रियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस का लाठीचार्ज
गर्मियों की छुट्टियां और स्थानीय कारखानों में वेकेशन होने के कारण उधना रेलवे स्टेशन पर यूपी और बिहार जाने वाले हजारों यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
ट्रेन में चढ़ने की होड़ और मची… pic.twitter.com/TXFgtZFouw — Dixit Soni (@DixitGujarat) April 19, 2026
Surat: लगभग 21 हजार लोगों ने किया पलायन
रेलवे अधिकारी अनुभव सक्सेना ने जानकारी दी कि दोपहर तक 6 ट्रेनों में लगभग 21 हजार यात्रियों को रवाना किया जा चुका है। भीड़ होने के कारण व्यवस्था बनाए रखना मुश्किल हो रहा है, इसलिए यात्रियों से कतार में चलने की अपील की जा रही है। हालांकि, अव्यवस्था के चलते पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
यह भी पढ़ें – PM मोदी के संबोधन पर मचा बवाल, भाकपा सांसद पी. संदोष ने चुनाव आयोग को लिख दिया पत्र, दे दी चेतावनी!
टैक्सटाइल इंड्रस्ट्रीज को सबसे बड़ा झटका
आपको बताते चलें, कि ऐसा पहली बार नहीं है कि रेलवे स्टेशन पर लोगों की बड़ी तादात में भीड़ देखी गई है। गुजरात के सूरत (Surat) में एलपीजी की किल्लत से सबसे ज्यादा नुकसान टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज को उठाना पड़ रहा है। इस कारण 30% यानी लगभग 3 लाख मजदूर अब तक पलायन कर चुके है। यह पहली बार देखा गया है कि गैस संकट की वजह से मजदूरों ने पलायन किया है। दूसरी ओर गर्मियों की छुट्टियां होने के कारण लोग घूमने का भी प्लान बनाते है। ऐसे में रेलवे स्टेशन में कई गुना भीड़ देखने को मिल रही है।
