Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गुजरात में आसमान से बरसी ‘आफत’, खेड़ा में नाले में बही कार, 4 की मौत; अहमदाबाद समेत कई जिलों में अलर्ट

Gujarat Flood Alert: गुजरात में कुदरत का कहर जारी है। खेड़ा में नाले में कार बहने से 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं अहमदाबाद समेत कई जिलों में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद और जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 24, 2026 | 12:19 PM

सांकेतिक फोटो (सोर्स-AI)

Follow Us
Follow Us:

Gujarat Heavy Rainfall News Today: गुजरात के अधिकांश हिस्सों में पिछले 48 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। दक्षिण से लेकर उत्तर गुजरात तक, मानों आसमान से आफत बरस रही है। इस प्राकृतिक आपदा ने न केवल सड़कों को दरिया बना दिया है, बल्कि कई मासूम जिंदगियां भी निगल ली हैं। राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं और प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

तेज बहाव में बही कार

भारी बारिश का सबसे दुखद पहलू खेड़ा जिले से सामने आया है। यहाँ खेड़ा-मातर हाईवे पर मोतीपुरा के पास एक कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। बताया जा रहा है कि कार में कुल 6 लोग सवार थे, जो अहमदाबाद के रहने वाले थे। पानी का बहाव इतना तेज था कि कार पलट गई और बहने लगी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया गया। घायलों का इलाज खेड़ा सिविल अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी।

Kheda, Gujarat: Heavy rain caused a car to fall into a drain near Motipura on the Kheda-Matar highway, killing four of six passengers. Two injured were hospitalized. Rescue teams recovered three bodies, with efforts ongoing. (23/7/26) pic.twitter.com/0MYSoOCRnf — IANS (@ians_india) July 23, 2026

सम्बंधित ख़बरें

मथुरा में जलभराव के बीच तिरपाल लगाकर हुआ अंतिम संस्कार, मुडेशी गांव के मोक्ष धाम की बदहाली पर फिर उठे सवाल

पालघर में मूसलाधार बारिश का तांडव: 891 लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट; कालू नदी के उफान से 10 गांव कटे

मूसलाधार बारिश से पाकिस्तान बेहाल, फ्लैश फ्लड ने ली 18 जानें, कई इलाके जलमग्न; राहत अभियान जारी

गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, IMD ने पंचमहल, दाहोद और महीसागर में जारी किया रेड अलर्ट

24 घंटे में 12 इंच बारिश और स्कूल बंद

राज्य की आर्थिक राजधानी अहमदाबाद में भी हालात बेहद चिंताजनक हैं। पिछले 24 घंटों में शहर में 12 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, जिससे शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। भारी बारिश के कारण शहर में ‘अघोषित इमरजेंसी’ जैसे हालात बन गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने आज अहमदाबाद के सभी स्कूल और शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है। पूरे जिले की बात करें तो यहाँ औसतन 14 इंच बारिश हुई है, जिसने जनजीवन को पूरी तरह पटरी से उतार दिया है।

वलसाड और नवसारी में रिकॉर्ड तोड़ बारिश

दक्षिण गुजरात के वलसाड और नवसारी जिले कुदरत के कहर का केंद्र बने हुए हैं। पिछले 48 घंटों में वलसाड के उमरगांव में करीब 57 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो अपने आप में एक खौफनाक आंकड़ा है। वलसाड जिले का औसत बारिश आंकड़ा भी 40 इंच के आसपास पहुंच गया है। वहीं नवसारी में पिछले दो दिनों में 32-35 इंच बारिश हुई है। सड़कों पर कई फीट पानी जमा है और घरों के अंदर भी पानी घुस गया है, जिससे लोग दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं।

वलसाड में फंसी बस और टूटे पुल

बाढ़ के बीच रेस्क्यू की कई तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। वलसाड के अंभेटी कोपारली रोड पर एक लग्जरी बस बाढ़ के पानी में फंस गई थी, जिसमें सवार 35 यात्रियों को प्रशासन ने सुरक्षित बाहर निकाला। वलसाड के ही उमरगांव में एक महत्वपूर्ण ब्रिज टूटने से कई गांवों का संपर्क कट गया है और लोगों में दहशत का माहौल है। उधर नवसारी में NDRF की टीम ने खाखवाड़ा क्षेत्र से 38 लोगों का सफल रेस्क्यू किया है।

यह भी पढ़ें  IMD Weather Alert: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में आज बरसेंगे बादल, 80 की रफ्तार से चलेगी हवाएं

उपमुख्यमंत्री का दौरा और सरकारी मदद का भरोसा

हालात का जायजा लेने के लिए गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी खुद मैदान में उतरे हैं। उन्होंने बीती रात नवसारी और वलसाड जिलों का दौरा किया और भारी बारिश से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ है और हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी। वर्तमान में गुजरात के हर हिस्से में बारिश का दौर जारी है और प्रशासन लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है।

Gujarat heavy rain news kheda car accident ahmedabad schools closed valsad flood

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 12:19 PM

Topics:  

  • Gujarat News
  • Heavy Rains

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.