गुजरात में हिंदू नाबालिग लड़की से दरिंदगी! परवेज़ ने 7 दोस्तों के साथ ऐसे बनाया शिकार, 3 साल तक किया यौन शोषण
Kheda Police Gangrape News: खेड़ा में 17 साल की नाबालिग से 3 साल तक दरिंदगी। परवेज खान पठान सहित 8 आरोपी गिरफ्तार। लव ट्रैप और ब्लैकमेलिंग के इस खौफनाक मामले ने गुजरात को दहलाया।
- Written By: प्रिया जैस
आरोपियों को किया गिरफ्तार (सौजन्य-एक्स)
Kheda Police Crime Re-creation: गुजरात में लव ट्रैप और लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म के मामले बढ़ते नजर आ रहे है। गुजरात के खेड़ा ज़िले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 17 साल की नाबालिग हिंदू लड़की को तीन साल से ज़्यादा समय तक लगातार ब्लैकमेल किया गया और उसके साथ गैंगरेप किया गया। यह मामला 3 साल बाद सामने आया।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी परवेज़ खान पठान (23) ने सबसे पहले तो एक नाबालिग हिंदू लड़की को ‘लव ट्रैप‘ में फंसाया। प्रेमजाल में फंसाने के बाद आरोपी ने लड़की के आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। लड़की को ब्लैकमेल कर उसने और अपने दूसरे साथियों के साथ मिलकर उसका शोषण किया। यह वाक्या 2023 से चलता आ रहा है और यह सिलसिला हाल ही में रमज़ान के दौरान भी जारी रहा।
स्थानीय पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kheda district में नाबालिग से जुड़े मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने सख्त कानूनों के तहत केस POCSO Act के तहत दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने परवेज खान पठान, महिर खान पठान, फैजान खान पठान, तौफीक खान पठान, अयान खान पठान, मोइन खान पठान, मारूफ खान पठान, सलमान… pic.twitter.com/eNr3FhtkvN — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) April 19, 2026
सम्बंधित ख़बरें
सूरत पुलिस ने हजारों मजदूरों पर बरसाईं लाठियां, उधना रेलवे स्टेशन पर बेकाबू हुई भीड़, वायरल हुआ VIDEO
Kanpur: दोनों बेटियों के साथ मरना चाहता हूं…जुड़वा बेटियों को मौत के घाट उतारने वाले पिता की सच्चाई आई सामने
यवतमाल से 6 महीने में 34 आदिवासी लड़कियां लापता, ‘लव जिहाद’ के एंगल से जांच शुरू
पहले लव बाइट फिर कड़े उतारकर बनाया वीडियो, जबरन धर्म परिवर्तन के एक और मामले से नासिक में हड़कंप
आरोपी साहिल पठान अभी भी फरार
इस मामले में, स्थानीय पुलिस (Kheda Police) ने 8 आरोपियों परवेज़ खान पठान, माहिर खान पठान, फैज़ान खान पठान, तौफीक खान पठान, अयान खान पठान, मोइन खान पठान, मारूफ खान पठान और सलमान खान पठान को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, कि इन सभी की उम्र 19 से 26 साल के बीच है। वहीं, एक और आरोपी साहिल पठान अभी भी फरार है।
खेड़ा में पुलिस ने मामला दर्ज किया
खेड़ा टाउन पुलिस स्टेशन (Kheda Police) में POCSO एक्ट और ‘भारतीय न्याय संहिता’ की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय पुलिस ने आज (19 अप्रैल) को इस पूरी घटना को फिर से रीक्रिएट किया। एसपी विजय पटेल ने घटनास्थल पर जाकर घटना को दोबारा से दोहराकर जांच की और किया। SP विजय पटेल ने इस मामले की पुष्टि की है और पीड़िता को सुरक्षा मुहैया कराई है। मामले की जांच अभी भी जारी है।
यह भी पढ़ें – अजमेर में दर्दनाक हादसा! 150 फुट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 3 लोगों की हुई मौत, 30 घायल
गुजरात में ‘लव ट्रैप’, ब्लैकमेलिंग और नाबालिगों के शोषण की बढ़ती घटनाएं गंभीर चिंता का विषय बन रही हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, सभी माता-पिता को सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही बच्चों और उनकी परेशानियों को जानना भी जरूरी हो गया है।
