Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आईसीआईसीआई गोल्ड लोन घोटाला: नागपुर में एक और ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड

Nagpur ICICI Bank: नागपुर में आईसीआईसीआई बैंक के चर्चित गोल्ड लोन घोटाले में ईओडब्ल्यू ने एक और ब्रांच मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नकली सोने के आधार पर गोल्ड लोन मंजूर कराने का आरोप है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 21, 2026 | 02:07 PM

नागपुर, आईसीआईसीआई बैंक, गोल्ड लोन घोटाला, प्रतीकात्मक तस्वीर(सोर्स: AI फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur ICICI Bank Gold Loan Scam: नागपुर आईसीआईसीआई बैंक के चर्चित गोल्ड लोन घोटाले में ईओडब्ल्यू ने एक और ब्रांच मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी शेषनगर निवासी दिनेश कृष्णराव नागपुरे बताया गया। न्यायालय ने आरोपी को पूछताछ के लिए 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

जांच अधिकारियों के अनुसार नागपुरे ने नकली सोने के आभूषणों के आधार पर गोल्ड लोन स्वीकृत कराने में अहम भूमिका निभाई है। जांच में यह भी सामने आया कि वह मनीषनगर और अजनी चौक स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखाओं में शाखा प्रबंधक के रूप में पदस्थ रह चुका है। पुलिस को संदेह है कि उसके कार्यकाल के दौरान बड़ी संख्या में संदिग्ध गोल्ड लोन मंजूर किए गए जिनकी अब बारीकी जांच की जा रही है।

ऑडिट में खुला करोड़ों का फर्जीवाड़ा

इस घोटाले का खुलासा बैंक की मनीषनगर शाखा में नियमित ऑडिट के दौरान हुआ था। जांच में गोल्ड लोन के बदले गिरवी रखे गए कई आभूषण नकली पाए गए, इसके बाद कराए गए विशेष ऑडिट में नागपुर की आईसीआईसीआई बैंक की 9 शाखाओं के 159 गोल्ड लोन खातों में गंभीर अनियमितताएं पाई गई, जनवरी 2023 से अक्टूबर 2025 के बीच नकली आभूषणों के आधार पर 23 करोड़ रुपये से अधिक के लोन स्वीकृत किए गए।

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर: 5.96 करोड़ के सहकारी घोटाले में तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सात दिन की पुलिस हिरासत

संभाजीनगर: मतदाता सूची त्रुटिरहित बनाने के निर्देश, विभागीय आयुक्त जी. श्रीकांत ने की SIR अभियान की समीक्षा

मुंबई: माल ढुलाई से मध्य रेल ने अप्रैल-जून में कमाएं 2143 करोड़, 3 माह में 21.21 मिलियन टन लोडिंग

Bhandara News: NEET और TET पेपर लीक के खिलाफ मोहाड़ी में पूर्व विधायक चरण वाघमारे के नेतृत्व में मोर्चा

बैंक अधिकारियों, बैंक द्वारा नियुक्त गोल्ड वैल्यूअर, ऑडिटरों और कुछ खाताधारकों की मिलीभगत से यह घोटाला किया गया। पुलिस का मानना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती है।

डीसीपी दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में एपीआई संतोष टोकलवाड़, हेड कांस्टेबल राघोजी चिलगर, भाउराव देशमुख और योगिता पोटभरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं।

2 आरोपियों को जमानत

इस मामले में पुलिस ने पहले बैंक के शाखा प्रबंधक पंकज केकतपुरे, बैंक के गोल्ड वैल्यूअर नंदू खरवाड़े और ऑडिटर राजेंद्र शिलणकर और प्रमोद टेटे को गिरफ्तार किया था। टेटे और शिलणकर द्वारा न्यायालय में जमानत अर्जी दायर की गई। बचाव पक्ष के वकील भूषण सचदेव ने न्यायालय को बताया कि आरोपियों की भूमिका केवल लेखापरीक्षण तक सीमित थी।

यह भी पढ़ें:-नागपुर का कलमना हत्याकांड: संपत्ति विवाद में जन्मदिन के दिन दामाद की पीट-पीटकर हत्या

पूरा प्रकरण दस्तावेजों पर आधारित है जो पुलिस पहले ही जब्त कर चुकी है, इसीलिए अब उनकी पुलिस कस्टडी की आवश्यकता नहीं है। न्यायालय ने 1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर दोनों आरोपियों को सशर्त जमानत मंजूर की।

Maharashtra news nagpur icici bank gold loan scam branch manager arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 02:06 PM

Topics:  

  • Crime News
  • ICICI Bank
  • Maharashtra News
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.