अहमदाबाद में इंडिगो की फ्लाइट में आई खराबी, बीच रनवे पर रोका गया टेकऑफ
अहमदाबाद से दीव जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E 7966 में अचानक हड़कंप मच गया। पायलट को तकनीकी खराबी का संकेत मिला तो एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी और तुरंत टेकऑफ को रोक दिया गया।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो: सोशल मीडिया
IndiGo Flight Aborts Takeoff: इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E 7966 सुबह 11 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन टेकऑफ की प्रक्रिया के दौरान समस्या सामने आने के बाद पायलट ने तत्परता दिखाते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल को जानकारी दी और तुरंत टेकऑफ रोका। पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को रनवे से हटा कर बे एरिया में वापस ले आया गया। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतारा गया और विमान की जांच शुरू की गई। विमान में खराबी समझ आ जाने के बाद एयरलाइन और एयरपोर्ट स्टाफ ने स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से संभाल लिया और यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने की कोशिश की गई।
इंडिगो एयरलाइंस ने दी जानकारी
इंडिगो एयरलाइंस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया। तकनीकी टीम को विमान की गहन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं और जांच पूरी होने के बाद ही इस विमान को दोबारा सेवा में लगाया जाएगा। इसके साथ ही एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताया है और कहा है कि उन्हें उनकी सुविधा के अनुसार विकल्प प्रदान किए जा रहे हैं। इनमें अगली उपलब्ध उड़ान में स्थान, टिकट का फुल रिफंड या खानपान की व्यवस्था जैसी सुविधा शामिल हैं। इंडिगो ने यह भी आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप, यात्री की नहीं बच सकी जान
जीतन राम मांझी पर लाइव कार्यक्रम में हमला, बाल-बाल बची जान; सुरक्षाकर्मियों ने दो हमलावरों को पकड़ा
बेंगलुरु से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में भड़की आग, इमरजेंसी लैंडिग से बची जान, 171 यात्री थे सवार
एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी की सूचना
आज ही कोझिकोड से दोहा जा रहे एयर इंडिया के विमान में भी तकनीकी खराबी की जानकारी आई है। यह एयर इंडिया का बोइंग 737 था। इसने सुबह 9:17 बजे उड़ान भरी और उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही तकनीकी खराबी की समस्या आ गई। फ्लाइट को दोबारा से वापस लौटना पड़ा।
यह भी पढ़ें: VIDEO: दिल्ली की सड़के बनीं स्विमिंग पूल तो लोग लगे तैरने, आप ने CM को दी बधाई
गोवा से इंदौर जा रही फ्लाइट में भी आई थी खराबी
यह घटना ऐसे समय हुई जब हाल ही में गोवा से इंदौर जा रही इंडिगो की एक अन्य फ्लाइट में भी लैंडिंग से पहले तकनीकी समस्या सामने आई थी। उस मामले में भी पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सुरक्षित रूप से इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड कराया था। उस घटना के बाद भी एयरलाइन ने तकनीकी जांच के बाद ही विमान के दोबारा संचालन का निर्णय लेने की बात कही थी।
