Nagpur News: IndiGo फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कोच्चि से दिल्ली जा रहा था विमान

Maharashtra News : कोचीन से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बम की धमकी के बाद नागपुर में उतरा विमान।
इंडिगो विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
इंडिगो विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
Published on: 
Updated on: 

नागपुर: बम होने की सूचना के बाद इंडिगो के विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। जानकारी के अनुसार, कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E 2706 की आपात लैंडिंग कराई गई है। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित है।

विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित

बताया जा रहा है कि आज सुबह 9:20 बजे कोच्चि से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E 2706 में बम होने की धमकी मिली। सुरक्षा को देखते हुए उसे जल्द नागपुर एयरपोर्ट पर उतार दिया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल, फ्लाइट की जांच जारी है।

नागपुर के डीसीपी लोहित मतानी ने कहा, बम की धमकी मिलने के बाद मस्कट-कोच्चि-दिल्ली से उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 2706 को नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सभी यात्रियों को उतार दिया गया है, जांच जारी है, अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश के बाद से प्रशासन अलर्ट मोड पर है। फिर ऐसा हादसा दोबारा न हो इसको लेकर तैयारियां की जा रही है। इस बीच अचानक कोच्चि से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली। उन्हें इसकी जानकारी किसी ने फोन कर दी। सूचना को गंभीरता से लिया गया और देरी न करते हुए फ्लाइट की आपात लैंडिंग सीधे नागपुर कराई गई।

इंडिगो फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फ्लाइट के खाली होते ही बॉम स्कॉट टीम मौके पर पहुंची। फ्लाइट की अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही असली कारणों का खुलासा होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com