गुजरात हाईवे पर बड़ा हादसा! डामर से भरे टैंकर और ट्रैवल्स बस में टक्कर के बाद लगी आग, 4 लोगों की मौत, 10 झुलसे
Gujarat Highway Accident: गुजरात में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। डामर से भरे टैंकर और ट्रैवल्स बस में जोरदार टक्कर के बाद आग लग गई। इस हादसे में 4 लोगों की झुलस कर मौत हो गई।
- Written By: प्रिया जैस
गुजरात में बस और टैंकर में टक्कर (सौजन्य-एक्स)
Gujarat Highway Tanker Bus Crash: गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में भीषण हादसा हुआ। अहमदाबाद-राजकोट हाईवे पर बुधवार देर रात ट्रैवल्स और टैंकर में जोरदार भिड़ंत हो गई और टैंकर में भीषण आग लग गई। यह घटना चोटिला इलाके के सांगाणी गांव के पास हुई। यहां एक डामर से भरे टैंकर और एक निजी ट्रैवल्स बस में जोरदार टक्कर हुई।
टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों वाहनों में आग लग हई और देखते-ही-देखते दोनों वाहन भीषण आग से धधक उठे। इस दौरान दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री बस में फंस गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है। जबकि, 10 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है।
35 लोगों की बचाई जान
राहत और बचाव की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और 35 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाब रही। इस हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। भीषण हादसे को देखकर स्थानीय लोग भी मदद करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे।
सम्बंधित ख़बरें
उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस-कार की टक्कर में सात लोगों की दर्दनाक मौत
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा! बस और ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जले 8 यात्री, कई घायल
नासिक-मुंबई हाईवे पर फुटओवर ब्रिज के नीचे फंसा कंटेनर, कई घंटे यातायात ठप, सड़क निर्माण से बढ़ी ऊंचाई बनी आफत
जम्मू-कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा, CISF जवानों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त; 8 जवान समेत 9 घायल, जांच शुरू
VIDEO | Rajkot: Four killed and 10 critically injured after a bus and tanker collided on the Chotila Highway, triggering a massive fire. (Source: Third Party) (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/riVqSvJbpt — Press Trust of India (@PTI_News) May 14, 2026
घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
घायलों को इलाज के लिए राजकोट सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। एक यात्री ने बताया, “डामर के टैंकर और ट्रैवल्स बस के बीच में टक्कर होने के बाद आग लग गई थी। जैसे ही आग लगी मैं ड्राइवर की सीट से कूदकर बाहर निकल गया, लेकिन बाकी लोग बाहर नहीं निकल पाए। अभी मेरे शरीर पर डामर चिपकने के कारण मैं बुरी तरह झुलस गया हूं।” हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।
यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र से हरियाणा फिर राजस्थान..जानें कैसे 2 से 5 लाख रुपये में नीलाम हुआ NEET-UG का पेपर, CBI ने खोला राज
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, चोटिला तालुका के सांगाणी गांव के पास डामर से भरे टैंकर का टायर फट गया था। इस कारण टैंकर अनियंत्रित हो गया था। इसी बीच, वहां से गुजर रही यात्रियों से भरी ट्रैवल्स बस टैंकर से टकरा गई। दोनों वाहनों में टक्कर के बाद बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग देखते-ही-देखते बढ़ती चली गई और लोगों बाहर भागने लगे। लेकिन इससे पहले कि सभी बाहर निकल पाते कुछ लोग आग की चपेट में आ गए। आग इतनी विशाल थी कि बस कुछ ही देर में जलकर राख हो गई।
