सिर फोड़े गए, गोलियां चलीं फिर भी..गुजरात चुनाव नतीजों पर AAP नेता का बड़ा बयान, कहा- 400 का आंकड़ा करेंगे पार
Gujarat Local Body Election Result: गुजरात नगर निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बीच आम आदमी पार्टी के नेता का बड़ा बयान सामने आया। AAP नेता ने गुजरात में पार्टी को दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बताया।
- Written By: प्रिया जैस
आप नेता गोपाल राय (सौजन्य-IANS)
Gopal Rai Statement: गुजरात नगर निगम चुनाव के परिणाम आज घोषित किए गए। इस बार निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत हासिल की है। वहीं आम आदमी पार्टी भी जीत के मामले में गुजरात में दूसरे नंबर की पार्टी बन गई है। गुजरात निकाय चुनाव के परिणामों पर आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने बड़ा बयान दिया।
गोपाल राय ने कहा, गुजरात में हमारे 250 से ज़्यादा उम्मीदवारों और नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गईं। लोगों को जेल में डाला गया, उनके सिर फोड़े गए, गोलियां चलाई गईं, और इन सबके बावजूद, आम आदमी पार्टी के 5,000 से ज़्यादा उम्मीदवार मैदान में डटे रहे।
दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनीं
आम आदमी पार्टी की जीत पर उन्होंने कहा कि पार्टी के उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार करने की इजाज़त नहीं दी गई। लेकिन सबसे खुशी की बात यह है कि मैं गुजरात की जनता को उस बहादुरी भरी लड़ाई के लिए बधाई देना चाहता हूं, जो उन्होंने उन सीटों पर लड़ी, जहां उन्होंने चुनाव लड़ा था। जिन इलाकों में आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ा, वहां वह BJP के मुकाबले दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
सम्बंधित ख़बरें
डैमेज कंट्रोल में जुटी AAP! मनीष सिसोदिया ने जालंधर में बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, कई दिग्गजों पर पार्टी की नजर
कोलंबिया के 80 दरियाई घोड़ों को बचाने की अपील, ‘वनतारा’ में आजीवन घर देने का अनंत अंबानी ने रखा प्रस्ताव
केजरीवाल के रास्ते पर चल पड़े सिसोदिया, जस्टिस स्वर्ण कांता को लिखी चिट्ठी, HC में पेश न होने का किया ऐलान
गुजरात में आज 2027 का सेमीफाइनल! पहली बार AAP ने उतारे 5 हजार से अधिक उम्मीदवार, BJP-कांग्रेस से मुकाबला
#WATCH | Delhi: Gujarat Municipal Corporation election | AAP leader Gopal Rai says, “… FIRs were filed against more than 250 of our candidates and leaders in Gujarat. People were jailed, heads were broken, bullets were fired, and despite all this, more than 5,000 Aam Aadmi… pic.twitter.com/QY4B5w1xyX — ANI (@ANI) April 28, 2026
गोपाल राय ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने अब तक उन सीटों में से 380 सीटें जीत ली हैं, जिन पर उसने चुनाव लड़ा था। हमने कई ज़िला पंचायत सीटों पर बहुमत हासिल किया है। हमने कई तालुका पंचायत सीटों पर भी बहुमत हासिल किया है। वोटों की गिनती अभी भी जारी है। कांग्रेस तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जिसने अब तक 331 सीटें जीती हैं।
यह भी पढ़ें – डैमेज कंट्रोल में जुटी AAP! मनीष सिसोदिया ने जालंधर में बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, कई दिग्गजों पर पार्टी की नजर
400 सीटों का आंकड़ा पार करेगी पार्टी
आम आदमी पार्टी ने पिछले स्थानीय निकाय चुनावों के मुकाबले काफी बड़ी सफलता हासिल की है। पिछली बार, हमने सिर्फ़ 69 सीटें जीती थीं, लेकिन इस बार, हम पहले ही 380 सीटें जीत चुके हैं। मुझे उम्मीद है कि गुजरात में आम आदमी पार्टी 400 सीटों का आंकड़ा पार कर लेगी।”
आपको जानकारी दें, कि गुजरात निकाय चुनाव के 15 में से 13 नगर निगमों में भाजपा पार्टी ने बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस 65 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही है, जबकि अन्य उम्मीदवारों के खाते में 11 सीटें गईं। अगर नगरपालिकाओं की बात करें, तो कुल 2030 सीटों में बीजेपी को 1688 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस ने 389 सीटें जीतीं, जबकि अन्य दलों और निर्दलीयों को 138 सीटों पर जीत हासिल की।
