Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गुजरात सरकार ने दिया दिवाली गिफ्ट, 3 से 5 प्रतिशत बढ़ा कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए

DA Hike in Gujrat: दिवाली से पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता (डीए) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Oct 07, 2025 | 08:57 PM

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Gujrat Govt. Increased DA: महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी सातवें और छठे वेतन आयोग के तहत क्रमशः 3 प्रतिशत और 5 प्रतिशत की दर से की गई है। नया डीए 1 जुलाई 2025 से प्रभावी माना जाएगा। सरकार के इस फैसले से राज्य के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के इस फैसले से राज्य के करीब 9.5 लाख कर्मचारी और पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। इनमें 4.69 लाख राज्य और पंचायत सेवा के कर्मचारी तथा 4.82 लाख सेवानिवृत्त अधिकारी शामिल हैं। सरकार के मुताबिक यह निर्णय केंद्र सरकार की नीति के अनुरूप है और इसका उद्देश्य कर्मचारियों को महंगाई से राहत देना है।

तीन महीने का एरियर एक साथ

सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि डीए में की गई यह वृद्धि 1 जुलाई 2025 से लागू होगी। इसके साथ ही जुलाई, अगस्त और सितंबर माह का एरियर भी एक साथ कर्मचारियों को भुगतान किया जाएगा। सरकार ने बताया कि बढ़े हुए भत्ते का एरियर एक किस्त में जारी किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों को त्योहारी मौसम में अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलेगी।

राज्य पर बढ़ेगा वित्तीय बोझ

वित्त विभाग के अनुसार, डीए बढ़ोतरी से राज्य सरकार पर कुल 483.24 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ एरियर भुगतान के रूप में पड़ेगा, जबकि सालाना वित्तीय भार लगभग 1,932.92 करोड़ रुपये तक बढ़ जाएगा। बावजूद इसके, सरकार ने कहा कि कर्मचारियों के कल्याण और उनकी क्रय शक्ति बढ़ाने के लिए यह कदम आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने क्या दिया निर्देश

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने वित्त विभाग को निर्देश दिए हैं कि इस निर्णय को तत्काल लागू करने के लिए आवश्यक आदेश जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हमेशा अपने कर्मयोगियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हित में संवेदनशील रही है। महंगाई भत्ते में यह वृद्धि उनके समर्पण और सेवा भावना के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद विमान हादसे पर केंद्र सरकार ने फिर दिया स्पष्टीकरण, क्या बोले विमानन मंत्री राममोहन नायडू?

कर्मचारियों में खुशी की लहर

राज्य सरकार के इस कदम से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों में उत्साह का माहौल है। कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह फैसला सही मायनों में “दिवाली बोनस” साबित होगा। सरकार को उम्मीद है कि इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और उत्पादकता में भी सुधार आएगा।

 

Gujarat government increased da of employees and pensioners by 3 to 5 percent

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 07, 2025 | 08:57 PM

Topics:  

  • Gujrat
  • Gujrat News
  • Today Hindi News

सम्बंधित ख़बरें

1

ईमानदारी और सख्ती के लिए मशहूर हरियाणा के आईजी ने क्यों दी जान? क्या किसी तनाव में थे पूरन कुमार?

2

अहमदाबाद विमान हादसे पर केंद्र सरकार ने फिर दिया स्पष्टीकरण, क्या बोले विमानन मंत्री राममोहन नायडू?

3

हरियाणा के एडीजीपी वाई.एस. पूरन ने चंडीगढ़ में खुद को मारी गोली, सरकारी आवास में कर ली आत्महत्या

4

आईएमए ने कफ सिरप त्रासदी में डॉक्टर की गिरफ्तारी को बताया गलत, दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.