गुजरात के धंधुका में भड़की हिंसा, दो समुदायों के बीच झड़प के बाद आगजनी, देखें VIDEO
Dhandhuka Murder: अहमदाबाद के धंधुका में युवक की हत्या के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया। आगजनी और तोड़फोड़ के बाद भारी पुलिस बल तैनात है। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनाव बरकरार।
- Written By: अर्पित शुक्ला
गुजरात के धंधुका में भड़की हिंसा(Image- Social Media)
Dhandhuka Violence: गुजरात के अहमदाबाद जिले के धंधुका में शनिवार को एक युवक की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। इस घटना ने सांप्रदायिक रूप ले लिया, जिससे दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। कई स्थानों पर आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके कारण पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर धंधुका में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर न्याय की मांग करने लगे।
कहासुनी के बाद हत्या
जानकारी के मुताबिक, मोटरसाइकिल दुर्घटना को लेकर हुई कहासुनी के बाद यह हत्या हुई, जिसके बाद हिंसा भड़क उठी। गुस्साए उपद्रवियों ने कई वाहनों में आग लगा दी और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। शहर के कुछ हिस्सों में विरोध प्रदर्शन देखते ही देखते हिंसक झड़पों में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ और कुछ जगहों पर आगजनी की घटनाएं हुईं।
सम्बंधित ख़बरें
नेपाली PM की तानाशाही! बालेन शाह सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के 3 जजों को धमकाने का आरोप, मचा बवाल
Akola News: अकोला में चेक बाउंस मामले में फैसला, दंपती को 1-1 साल की सजा और 10.06 लाख का जुर्माना
गुजरात में आसमान से बरसी ‘आफत’, खेड़ा में नाले में बही कार, 4 की मौत; अहमदाबाद समेत कई जिलों में अलर्ट
उज्जैन में नाबालिग को झांसे में लेकर की थी हैवानियत, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
#WATCH | वीडियो धंधुका से है, जहां गुजरात के अहमदाबाद जिले के धंधुका में मोटरसाइकिल एक्सीडेंट के बाद हुए विवाद में एक आदमी की हत्या के बाद भड़की हिंसा के दौरान दुकानों में आग लगा दी गई। (वीडियो वर्तमान समयानुसार नहीं है।) https://t.co/U6501zMAe2 pic.twitter.com/Kdg1Iptbd5 — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 18, 2026
पुलिस बल तैनात
स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।
गुजरात पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, हालांकि इलाके में तनाव अभी भी बना हुआ है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
यह भी पढे़ं- राम मंदिर और संसद भवन दहलाने की थी साजिश, दिल्ली पुलिस ने 4 कट्टरपंथियों को दबोचा
पुलिस ने क्या कहा?
अहमदाबाद रूरल के सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP), ओम प्रकाश जाट ने बताया, “हमारे पास लगभग 150 लोगों की एक टीम है, और वे शहर के सभी हिस्ट्री-शीटर्स, क्रिमिनल रिकॉर्ड वालों के घरों की तलाशी कर रहे हैं…अगर किसी के घर में कुछ भी संदिग्ध मिलता है, तो हम उसे ज़ब्त कर लेंगे और उनके खिलाफ़ कार्रवाई करेंगे। पूरे इलाके में यह लगातार पेट्रोलिंग जारी रहेगी, और अगर कुछ भी गैर-कानूनी मिलता है, तो हम उसके खिलाफ़ तुरंत एक्शन लेंगे…हमने दो या तीन संदिग्ध लोगों को पकड़ा है और अभी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। उनसे जो भी पता चलेगा, उसके आधार पर हम आगे कार्रवाई करेंगे।”
