गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Gandhinagar Rescue Operation: गांधीनगर के कुडासन में निर्माणाधीन ‘बोस्की द एम्पायर’ कॉम्प्लेक्स का भारी लोहे का ढांचा गिर गया। करीब 10 मजदूरों के दबे होने की आशंका के बीच रेस्क्यू जारी है।
gandhinagar slab collapsed
गांधीनगर में स्लैब गिरने से मचा हड़कंप
Published on
Updated on

Gandhinagar Slab Collapse: गुजरात के गांधीनगर के व्यस्त कुडासन इलाके में बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लोहे का भारी ढांचा अचानक गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मलबे के नीचे कई निर्माण श्रमिकों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

यह हादसा रात करीब 9:15 बजे 'बोस्की द एम्पायर' निर्माण स्थल पर हुआ। बताया जा रहा है कि दो यूनिट के बीच तैयार किया जा रहा लोहे का ढांचा अचानक तेज आवाज के साथ नीचे आ गिरा। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इमरजेंसी टीमों के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया।

करीब 10 मजदूरों के दबने की आशंका

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय निर्माण स्थल पर करीब 10 श्रमिक काम कर रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही गांधीनगर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

फायर ब्रिगेड ने पांच से अधिक दमकल वाहनों के साथ विशेष बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा। राहत एवं बचावकर्मी भारी लोहे के ढांचे और कंक्रीट के मलबे को हटाकर उसके नीचे फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

कई एंबुलेंस भी मौके पर पहुंचीं

हादसे की गंभीरता को देखते हुए मौके पर कई 108 इमरजेंसी एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं। बचाव अभियान के दौरान किसी श्रमिक के घायल अवस्था में बाहर निकाले जाने पर उसे तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है।

रेस्क्यू किए गए लोगों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाने के लिए भी मेडिकल टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

देर रात तक राहत और बचाव अभियान जारी है। फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन की टीमें मलबे को हटाकर यह पता लगाने में जुटी हैं कि कितने श्रमिक अंदर फंसे हैं।

gandhinagar slab collapsed
दिल्ली सरकार खुद बनाएगी PG, सत्य निकेतन हादसे के बाद LG ने DDA से मांगी जमीन; जानिए क्या है पूरा प्लान

फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की ओर से हादसे में मृतकों या घायलों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों का मुख्य फोकस मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने पर है।

स्थानीय प्रशासन और इमरजेंसी टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और भारी धातु के ढांचे व कंक्रीट के मलबे को हटाने का काम लगातार जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com