Gujarat: जामनगर में बड़ा हादसा, फाइटर प्लेन क्रैश होने से एक पायलट की मौत
गुजरात के जामनगर में बुधवार देर रात एयरफोर्स का जगुआर फाइटर जेट क्रैश हो गया है। इस घटना में एक पायलट की मौत हो गई, तो वहीं दूसरे पायलट की हालत गंभीर घायल है। घटना कालावड रोड पर सुवरदा गांव के पास हुई।
- Written By: सोनाली झा
जामनगर में फाइटर प्लेन क्रैश होने से एक पायलट की मौत
गुजरात: गुजरात के जामनगर में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एयरफोर्स का जगुआर फाइटर जेट क्रैश हो गया है। क्रैश में एक पायलट की मौत हो गई, तो वहीं दूसरे पायलट की हालत गंभीर घायल है। हादसे के बाद प्लेन के टुकड़े दूर तक बिखर गए और इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। यह दुर्घटना जामनगर के सुवरडा गांव के बाहरी इलाके में कालावड रोड के पास हुई।
क्रैश के बाद प्लेन कई टुकड़ों में बंट गया। उसमें आग लग गई। क्रैश वाली जगह पर ग्रामीण, पुलिस और प्रशासन मौजूदा है। फायर ब्रिगेट की टीम आग बुझाने से जुडी है। एयरफोर्स के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। घटनास्थल की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें नजर आ रहा है कि खेत के बड़े इलाके में आग लगी हुई है। क्रैश प्लेन के टुकड़े फैले हुए हैं।
गुजरात : जामनगर में फाइटर प्लेन क्रैश हुआ। प्लेन के कई टुकड़े हो गए हैं, आग लग गई है। दूर दूर तक आग की लपटें और धुएं का गुबार दिख रहा है। pic.twitter.com/V5t6VTqr1v — Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) April 2, 2025
सम्बंधित ख़बरें
शादी समारोह में जहरीला हुआ खाना, एक साथ 400 लोगों की बिगड़ी तबीयत, गुजरात के दाहोद में मचा हड़कंप
Breaking: छत्तीसगढ़ के जशपुर में भीषण विमान हादसा, पहाड़ियों से टकराकर क्रैश हुआ प्राइवेट प्लेन
गुजरात में हिंदू नाबालिग लड़की से दरिंदगी! परवेज़ ने 7 दोस्तों के साथ ऐसे बनाया शिकार, 3 साल तक किया यौन शोषण
सूरत पुलिस ने हजारों मजदूरों पर बरसाईं लाठियां, उधना रेलवे स्टेशन पर बेकाबू हुई भीड़, वायरल हुआ VIDEO
इससे पहले 7 मार्च को हरियाणा के पंचकूला में तकनीकी खराबी के एयरफोर्स का जगुआर फाइटर जेट क्रैश हुआ था। फाइटर जेट ने अंबाला एयरबेस से ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरी थी। इस हादसे में पायलट जेट से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब हुआ था। इसी दिन पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में वायुसेना का परिवहन विमान रूसी मूल का एएन-32 लैंडिंग के बाद क्रैश हुआ था।
Indian Air Force #Jaguar fighter aircraft crashes in Gujarat’s #Jamnagar, @IAF_MCC issue CoI, Senior officals reached on the location of crash. @indiatvnews pic.twitter.com/3RmKen3rdB — Manish Prasad (@manishindiatv) April 2, 2025
सोशल मीडिया पर क्रैश का एक वीडियो सामने आया है, इसमें से एक में घायल पायलट जमीन पर पड़ा दिख रहा है। जहां प्लेन क्रैश होने के बाद आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है। वीडियो में विमान के जले हुए टुकड़े और चारों ओर फैली आग भी देखी जा सकती है।
