Breaking: छत्तीसगढ़ के जशपुर में भीषण विमान हादसा, पहाड़ियों से टकराकर क्रैश हुआ प्राइवेट प्लेन
Breaking News Plane Crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर में बड़ा विमान हादसा! आरा पहाड़ियों से टकराकर निजी विमान क्रैश, पायलट और को-पायलट की मौत की आशंका। घटना के बाद जंगल में लगी आग।
- Written By: प्रिया जैस
छत्तीसगढ़ के जशपुर में भीषण विमान हादसा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Private Plane Crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को प्लेन क्रैश हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरा पहाड़ियों में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक, यह चार्टर्ड प्लेन जशपुर के नारायणपुर क्षेत्र के रतनपहली जंगल में पेड़ों से टकरा गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद पहाड़ी के उस क्षेत्र में आग लग गई और आसमान में काले धुंए का गुबार उठा।
प्लेन क्रैश इतना भयावह था कि किसी के बचने की संभावना कम दिखाई दे रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल, इस बात का पता नहीं लग पाया है कि प्लेन में कितने लोग सवार थे। पुलिस की जांच जारी है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने जताया दुख
जशपुर की पहाड़ियों पर हुए इस प्लेन क्रैश (Plane Crash) पर छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने दुख जताया। उन्होंने घटना का वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, “चार्टर्ड विमान दुर्घटना की खबर अत्यंत हृदयविदारक और चिंताजनक है। यह केवल एक घटना मात्र नहीं है; बल्कि यह कई परिवारों की आशाओं और भावनाओं से जुड़ा एक मामला है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी लोग सुरक्षित रहें। मैं प्रशासन से आग्रह करता हूँ कि वे राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से जुट जाएं, ताकि हर ज़रूरतमंद व्यक्ति तक समय पर मदद पहुंच सके।”
सम्बंधित ख़बरें
कमरे में लटके मिले पति-पत्नी, बिस्तर पर पड़े थे मासूम…दुर्ग में दिल दहला देने वाली घटना, मंजर देख कांप उठे लोग
Mohan Yadav Amit Shah Meeting: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव; बस्तर की कला को सराहा
मोदी-शाह का बस्तर मॉडल! खौफ का गढ़ रहे इलाके में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक, शांति बहाली का स्पष्ट संकेत
अमित शाह का पहला बस्तर दौरा! अगले 3 दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर होंगे केंद्रीय गृह मंत्री, जानें क्या होगा खास
जशपुर के पहाड़ी पर हुए चार्टर्ड विमान हादसे की खबर बेहद दुखद और चिंताजनक है। यह सिर्फ एक घटना नहीं, कई परिवारों की उम्मीदों और भावनाओं से जुड़ी स्थिति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी सुरक्षित हों।
प्रशासन से आग्रह है कि राहत एवं बचाव कार्य में पूरी तत्परता के साथ जुटें, ताकि हर… pic.twitter.com/4xjHvGtGdZ — Amarjeet Bhagat (@amarjeetcg) April 20, 2026
यह भी पढ़ें – Breaking News: उद्घाटन से पहले ही राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
पुणे प्लेन क्रैश मामला
बता दें, कि यह पहला प्लेन क्रैश (Plane Crash) नहीं है। इससे पहले भी महाराष्ट्र के पुणे में बारामती एयरपोर्ट पर 28 जनवरी को एक चार्टेड प्लेन क्रैश हो गया था। इस हादसे में महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार, दो पायलट, फ्लाइट अटेंडेंट व अजित पवार के निजी सुरक्षा अधिकारी शामिल थे।
