- Hindi News »
- Gujarat »
- Earthquake Tremors Felt In Gujarat Kachchh Earthquake In Gujarat
गुजरात के कच्छ में सुबह-सुबह भूकंप से मची अफरा-तफरी, महज 10 KM की गहराई पर था केंद्र
Gujarat Earthquake: गुजरात के कच्छ में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि अब तक कहीं से भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
Earthquake Tremors in Gujarat: गुजरात के कच्छ में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह करीब 4:30 बजे कच्छ क्षेत्र में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र कच्छ से लगभग 160 किलोमीटर दूर राजकोट के पास था और इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे बताई गई है।
एनसीएस के अनुसार, गुजरात के कच्छ में आए भूकंप की गहराई मात्र 10 किलोमीटर पर रही। इसका केंद्र 23.65 N, देशांतर: 70.23 E पर रहा। भूकंप के झटकों से किसी प्रकार के जानमाल के नुकासान की कोई खबर नहीं है।
EQ of M: 4.4, On: 26/12/2025 04:30:02 IST, Lat: 23.65 N, Long: 70.23 E, Depth: 10 Km, Location: Kachchh, Gujarat.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/22QSBf5XDd — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) December 25, 2025
भूकंप आने पर क्या करें और क्या न करें
भूकंप से पहले
● अपने घर को भूकंपरोधी बनाने के लिए स्ट्रक्चरल इंजीनियर से सलाह लें
● दीवारों और छत में मौजूद दरारों की समय पर मरम्मत कराएं
● खुले शेल्फ दीवार से अच्छी तरह बांधें और भारी सामान निचले शेल्फ पर रखें
● एक आपातकालीन किट तैयार रखें
● परिवार के साथ मिलकर निजी आपदा प्रबंधन योजना बनाएं
● ‘झुको, ढको और पकड़ो’ तकनीक का अभ्यास करें
सम्बंधित ख़बरें
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
भूकंप के दौरान
● घबराने के बजाय शांत रहने की कोशिश करें
● किसी मजबूत टेबल के नीचे चले जाएं, एक हाथ से सिर ढकें और झटके रुकने तक टेबल को पकड़े रहें
● झटके थमते ही सावधानी से बाहर निकलें, लिफ्ट का प्रयोग न करें
● बाहर पहुंचने के बाद इमारतों, पेड़ों, दीवारों और बिजली के खंभों से दूर रहें
● यदि आप वाहन में हैं तो गाड़ी रोक दें और झटके खत्म होने तक अंदर ही रहें, पुल या फ्लाईओवर से बचें
भूकंप के बाद
● क्षतिग्रस्त इमारतों में दोबारा प्रवेश न करें
● सीढ़ियों का उपयोग करें, लिफ्ट या एलिवेटर से बचें
यह भी पढ़ें-उत्तर भारत में 4 से 5 डिग्री गिरेगा तापमान, मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी को लेकर क्या कहा?
अगर मलबे में फंस जाएं
● माचिस या आग न जलाएं
● अपने मुंह को कपड़े से ढक लें
● दीवार या पाइप पर हल्की आवाज करें
● सीटी बजाकर ध्यान आकर्षित करें
● बहुत जरूरी होने पर ही चिल्लाएं
26 जनवरी 2001 को आया था विनाशकारी भूकंप
गुजरात के कच्छ में अब तक का सबसे विनाशकारी भूकंप 26 जनवरी 2001 को आया था। इस भूकंप की तीव्रता 6.9 रिक्टर स्केल मापी गई थी। इस विनाशकारी भूकंप ने कच्छ और इसके आसपास के क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई थी। हजारों लोगों की जान चली गई थी और बड़ी संख्या में घरों, इमारतों और अन्य संरचनाओं को गंभीर नुकसान हुआ था। इस भूकंप के बाद कच्छ और अन्य प्रभावित इलाकों में राहत और पुनर्निर्माण कार्यों में काफी समय और संसाधन लगे थे।
Earthquake tremors felt in gujarat kachchh earthquake in gujarat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













