उत्तर भारत में 4 से 5 डिग्री गिरेगा तापमान, मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी को लेकर क्या कहा?

Weather Updates: मौसम के लिहाज से अगले 3 से 4 दिन उत्तर भारत में बदलाव के साथ गुजरेंगे। 28 दिसंबर तक कोल्ड वेव की रफ्तार बढ़ने से तापमान में गिरावट होने का अनुमान है। इससे कड़ाके की ठंड के आसार हैं।
Temperature will fall by 4 to 5 degrees in North India, what did the Meteorological Department say about rain and snowfall?
यूपी में छाया कोहरा।
Updated on

Aaj Ka Mausam: इस महीने के शेष दिनों में मौसम काफी तेजी से बदल सकता है। खासकर पहाड़ी राज्यों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की आवाजाही रहेगी। इससे 27, 28 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश बादल छाए रह सकते हैं। लद्दाख और कश्मीर के कुछ ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश के साथ बर्फबारी होने से मौसम काफी चेंज होगा। इस मौसमी सिस्टम का असर 31 दिसंबर तक जारी रहेगा।

उत्तर भारत में भारी कोहरा और सर्दी से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़-झारखंड में दिन में शीतलहर की स्थिति रहेगी। इससे कड़ाके की सर्दी का सिलसिला जारी रहेगा। अगले तीन दिनों में नॉर्थ इंडिया में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आ सकती है। तमिलनाडु और अंडमान निकोबार द्वीप समूह बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में 10-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

दिल्ली में दिन में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री है। जो सामान्य से एक डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह और शाम को कोहरे की लेयर छाई रहेगी। दिल्ली-एनसीआर में पॉल्यूशन कायम है। एक्यूआई 230 है, जो खराब श्रेणी में आता है। ऐसा ही मौसम नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में दिखाई दे रहा।

कैसा है पंजाब का मौसम?

पंजाब में शीतलहर और कोहरे में इजाफा होने से आम जनजीवन प्रभावित है। कुहासा छाए रहने से यातायात धीमा है, जिससे वाहन चालकों और यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, बठिंडा में 5.5 डिग्री, गुरदासपुर में 5.4 डिग्री, चंडीगढ़ में 6.7 डिग्री, लुधियाना में 6.3 डिग्री, पटियाला में 6.4 डिग्री और पठानकोट में 6.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने वाला है।

हरियाणा भीषण ठंड की चपेट में

हरियाणा भीषण ठंड और कोहरे की चपेट में हैं। आईएमडी ने बताया कि फरीदकोट प्रदेश का सबसे ठंडा जिला है। यहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री है। अनुमान है कि सप्ताह के आखिर तक राज्य में न्यूनतम तापमान और गिरेगा। इससे सिहरन वाली सर्दी महसूस होगी।

यूपी में घना कोहरा

उत्तर प्रदेश में घना कोहरा विजिबिलिटी को प्रभावित कर रहा है। इससे सड़क यातायात और ट्रेन सेवाएं प्रभावित हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, संत रविदास नगर, गोरखपुर, देवरिया, मिर्जापुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, खीरी, बाराबंकी, सीतापुर, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बागपात, मेरठ, सहारनपुर, हापुड़, अलीगढ़ और आगरा में भीषण कोहरे का अलर्ट है। आईएमडी का अनुमान है कि अगले 3 दिन में 2 से 3 डिग्री न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है। इससे कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा।

बिहार का मौसम

बिहार घने कोहरे और कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए 29 दिसंबर तक ठंड से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है। पहाड़ी पर बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का सीधा असर बिहार के मैदानी जिलों में पड़ रहा। बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण सर्दी में इजाफा होता जा रहा है। यही कारण है कि राज्य के लिए शीतलहर और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो अगले चार से पांच दिनों तक प्रभावी रहेगा। आईएमडी ने बताया कि बिहार में कोल्ड-डे (शीत दिवस) जैसी स्थिति बनी है। दिन में धूप नहीं निकलने के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पटना में न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कई जिलों में 9 से 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है। चार से पांच दिनों तक मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इससे विजिबिलिटी काफी कम रह सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com