- Hindi News »
- Gujarat »
- Chandipura Virus Is Spreading Rapidly Gujarat Health Minister Gave An Update
तेजी से बढ़ रहा चांदीपुरा वायरस, गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ने दिया अपडेट
राज्य में अबतक चांदीपुरा वायरस के 133 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 37 मामले चांदीपुरा के हैं। वहीं अन्य मामलों की पुष्टि नहीं की गई है। स्वास्थ मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अन्य सभी मरीजों के मिलते जुलते लक्ष्ण के कारण हम इसे निश्चित रूप से एक्यूट वायरल सिंड्रोम नहीं कह सकते हैं।
- Written By: शानू शर्मा

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री
गांधीनगर: गुजरात में चांदीपुरा वायरस का प्रकोप जारी है। इसी बीच गुजरात के स्वास्थ मंत्री रुसीकेश पटेल ने फैल रहे इस वायरस की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा इसे कंट्रोल करने की पूरी कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में अबतक चांदीपुरा वायरस के 133 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 37 मामले चांदीपुरा के हैं। वहीं अन्य मामलों की पुष्टि नहीं की गई है।
स्वास्थ मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अन्य सभी मरीजों के मिलते जुलते लक्ष्ण के कारण हम इसे निश्चित रूप से एक्यूट वायरल सिंड्रोम नहीं कह सकते हैं। एक्यूट वायरल सिंड्रोम लगभग हर साल आता है, लेकिन इस साल इस मामले में काफी वृद्धि हुई है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल फैल रहे वायरस का और सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों का जायजा ले रहे हैं। साथ ही महामारी को नियंत्रित करने के सख्त कदम भी उठाए जा रहे हैं।
क्या है ये बीमारी
बता दें कि इस वायरस का सबसे आम लक्षण बुकार है। शरुआती तौर पर आम बुखार जैसा लगने वाला काफी जानलेवा है। इसके चपेट में आते ही तीव्र इंसेफेलाइटिस (मस्तिष्क की सूजन) होती है। इस वायरल को रैबडोविरिडे परिवार के वेसिकुलोवायरस जीनस का सदस्य बताया जा रहा है। जो की आमतौर पर कीट-पतंग, बालू मक्खी और मच्छरों के काटने से होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Gujarat Local Body Election: गुजरात निकाय चुनाव में अमित शाह का ‘शक्ति प्रदर्शन’; सपरिवार किया मतदान
Commonwealth Games 2030 के लिए प्रतिनिधिमंडल ने किया जगह का निरीक्षण, तैयारी का लिया जायजा
तुष्टिकरण से नहीं, समानता से चलेगा देश, गुजरात में UCC लागू होते ही बोले अमित शाह; विपक्ष पर साधा निशाना
नवभारत संपादकीय: गुजरात में अभिभावकों की सहमति से ही विवाह
इस वायरस का प्रकोप साल 2003-2004 में आंध्र प्रदेश और गुजरात में देखा गया था। जिससे की 56-75 प्रतिशत तक मृत्यु दर पहुंच गई थी। एक बार फिर से बढ़ते मामले ने लोगों को चिंता और भय में डाल दिया है। सरकार द्वारा भी इस मामले की निगरानी की जा रही है। साथ ही जल्द से जल्द मरीजों को राहत प्रदान करने का आदेश दिया गया है।
कैसे पड़ा ये नाम
इस वायरस के इतिहास की बात करें तो सबसे पहले ये 1965 में महाराष्ट्र के चांदीपुरा में फैला था। जिसने 9 महीने से 14 साल के बच्चे को चपेट में लिया था। जिसके बाद से इस वायरस का नाम इसी गांव के नाम पर रख दिया गया। अब इसे आमतौर पर लोग चांदीपुरा वायरस ही कहते हैं। इसके प्रमुख लक्ष्णों में बुखार, उल्टी, दस्त और सिर दर्द शामिल है।
Chandipura virus is spreading rapidly gujarat health minister gave an update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे के ग्रामीण इलाकों में पानी की भारी किल्लत, 58 हजार लोगों के लिए प्रशासन अलर्ट
May 26, 2026 | 01:32 PMजापानी नेता तोशिमित्सु मोटेगी का बयान: इंडो-पैसिफिक को फ्री रखने के लिए व्यावहारिक सहयोग बढ़ाएंगे क्वाड देश
May 26, 2026 | 01:29 PMओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PMनागपुर में ठाकुर गैंग का आतंक, रामदासपेठ रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा; विवाद के बाद धमकी और तोड़फोड़
May 26, 2026 | 01:23 PMDU छात्रा का रोते हुए वीडियो वायरल, प्रोफेसर और HOD पर लगाए गंभीर आरोप
May 26, 2026 | 01:22 PMJalgaon Airport के विस्तार को मिलेगी रफ्तार; टर्मिनल बिल्डिंग होगी दोगुनी, मेट्रो शहरों से बढ़ेगी कनेक्टिविट
May 26, 2026 | 01:21 PMइंदौर में उषा ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस को कॉकरोच जनता पार्टी का सहारा लेना पड़ रहा
May 26, 2026 | 01:21 PMवीडियो गैलरी

अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM














