गुजरात के आणंद में ढहा बुलेट ट्रेन का ब्रिज, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी
हादसे पर नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बताया कि सोमवार शाम माही नदी पर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के निर्माण स्थल पर तीन मजदूर कंक्रीट ब्लॉकों के बीच फंस गए।
- Written By: अभिषेक सिंह
आणंद में ढहा बुलेट ट्रेन पुल का हिस्सा (सोर्स-सोशल मीडिया)
गांधीनगर: गुजरात के आणंद में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन पुल गिर गया है जिसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक यह पुल बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का हिस्सा है। घटना की जानकारी मिलते ही आणंद पुलिसकर्मी और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। फिलहाल पुल के नीचे कितने लोग दबे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। बचावकर्मी सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
हादसे पर नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बताया कि सोमवार शाम माही नदी पर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के निर्माण स्थल पर तीन मजदूर कंक्रीट ब्लॉकों के बीच फंस गए। क्रेन और उत्खनन मशीनों की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है। एक मजदूर को बचा लिया गया है और वह अस्पताल में भर्ती है।
यह भी पढ़ें:- गुजरात के आणंद में ढहा बुलेट ट्रेन का ब्रिज, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी
सम्बंधित ख़बरें
सागर में कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ मार्च, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता; सरकार के खिलाफ लगाए नारे
‘मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ…’, भोपाल में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट; पेट्रोल पंपों पर बांटी टॉफी
संन्यास लेते ही बदला विजय शंकर का इरादा, भारत छोड़ अब इस विदेशी लीग में अपना जलवा दिखाएगा यह धाकड़ खिलाड़ी
महाविकास आघाड़ी को एक और झटका, शिंदे सेना में ‘इस’ बड़ी पार्टी का होगा विलय!
#WATCH | Gujarat: Concrete blocks collapsed at a construction site of the bullet train project in Anand, today. Rescue operations are underway. Anand police, fire brigade officials have reached the spot. National High Speed Rail Corporation Limited says, “Today evening at Mahi… pic.twitter.com/LapwfEOo5h — ANI (@ANI) November 5, 2024
एक मजदूर को बचाया गया
मंगलवार शाम माही नदी पर बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण स्थल पर तीन मजदूर कंक्रीट ब्लॉकों के बीच फंस गए। क्रेन और उत्खनन मशीनों का उपयोग करके बचाव अभियान जारी है। एक मजदूर को बचा लिया गया है और वह अस्पताल में भर्ती है।
अधिकारियों ने क्या कहा?
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शाम माही नदी पर बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण स्थल पर तीन मजदूर कंक्रीट ब्लॉकों के बीच फंस गए। क्रेन और उत्खनन मशीनों का उपयोग करके बचाव अभियान जारी है। एक मजदूर को बचा लिया गया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें:- मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ NIA कोर्ट ने जारी किया वारंट, बढ़ेंगी पूर्व सांसद की मुश्किलें
