Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भाजपा सरकार में मंत्री का बेटा घोटाले में गिरफ्तार, 2021 से 2024 के बीच मनरेगा का 71 करोड़ गबन का आरोप

गुजरात की भाजपा सरकार में मंत्री बच्चूभाई खाबड़ के बेटे को पुलिस ने मनरेगा घोटाले में गिरफ्तार किया है। उस आरोप है कि कार्यपूर्ती का फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर सरकार से पैसे वसूले गए हैं।

  • By Saurabh Pal
Updated On: May 17, 2025 | 07:12 PM

बच्चूभाई खाबड़ बेटे के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

अहमदाबादः गुजरात सरकार में मंत्री बच्चूभाई खाबड़ के बेटे बलवंत खाबड़ को 71 करोड़ रुपये के मनरेगा घोटाले में कथित संलिप्तता के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने शनिवार को भाजपा नेता के बेटे की गिरफ्तारी की पुष्टि की। अधिकारी ने बताया कि इस घोटाले में कुछ अनुबंधित एजेंसियों ने काम पूरा किए बिना या सामान की आपूर्ति किए बिना सरकार से भुगतान प्राप्त किया।

पुलिस ने दाहोद जिले में तत्कालीन तालुका विकास अधिकारी (टीडीओ) दर्शन पटेल को भी गिरफ्तार किया है, जिससे मामले के संबंध में अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या सात हो गई है। देवगढ़बरिया निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले बच्चूभाई खाबड़ प्रदेश सरकार में पंचायत एवं कृषि मंत्री हैं।

फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर सरकार से लिए 71 करोड़

पुलिस ने बताया कि कथित घोटाले में 35 एजेंसियों के मालिकों ने सरकारी अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना के तहत भुगतान प्राप्त करने के लिए फर्जी कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र और अन्य दावे पेश कर 2021 और 2024 के बीच 71 करोड़ रुपये की हेराफेरी की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बलवंत खाबड़ इनमें से एक एजेंसी के मालिक हैं और उन पर आदिवासी बहुल दाहोद जिले के देवगढ़ बारिया और धनपुर तालुका के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में मनरेगा कार्यों में धोखाधड़ी करने का आरोप है।

मंत्री बच्चू भाई खाड़ब का बेटा सलाखों के पीछे

पुलिस उपाधीक्षक और जांच अधिकारी जगदीशसिंह भंडारी ने बताया कि दाहोद पुलिस ने जिले में मनरेगा घोटाले के सिलसिले में बच्चूभाई खाबड़ के बेटे बलवंत खाबड़ और तत्कालीन टीडीओ दर्शन पटेल को गिरफ्तार किया है। हमने पहले पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए) द्वारा 71 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा किए जाने के बाद पुलिस ने पिछले महीने सरकारी कर्मचारियों सहित अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और विश्वासघात के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी।

जांच के दौरान आरडीए अधिकारियों ने किया खुलासा

प्राथमिकी में बताया गया कि जगहों का मुआयना करने के दौरान आरडीए अधिकारियों ने पाया कि ठेकेदारों को उन सड़कों के लिए भुगतान किया गया था, जो बनी ही नहीं थीं, लेकिन भुगतान प्राप्त करने के लिए कागजों पर उन्हें पूरा दिखाया गया था। सौंपे गए कार्यों में जनवरी 2021 से दिसंबर 2024 के बीच दाहोद की दो तालुकाओं में सड़कें, ‘चेक वॉल’ और पत्थर के बांध बनाना शामिल है। पुलिस ने बताया कि सामग्री की आपूर्ति के लिए अयोग्य एजेंसियों या उन लोगों को भी भुगतान किया गया, जिन्होंने निविदा प्रक्रिया में भाग नहीं लिया था। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है।

Bjp leader bachubhai khabar son arrested in mnrega scam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 17, 2025 | 07:12 PM

Topics:  

  • BJP
  • Gujrat News
  • MANREGA

सम्बंधित ख़बरें

1

बिस्किट दिया, फोटो खिंचवाई फिर वापस ले लिया! BJP नेताओं का कारनामा हुआ वायरल, देखें VIDEO

2

केजरीवाल के ‘शीशमहल’ पर रेखा गुप्ता की नजर! गेस्ट हाउस में तब्दील होगा करोड़ों का बंगला

3

‘फडणवीस कमजोर मुख्यमंत्री…’, उद्धव ठाकरे का BJP पर तीखा हमला, बोले- देश तानाशाही की राह पर

4

‘राहुल गांधी के सीने में गोली मार दी जाएगी’, BJP नेता के बयान से मचा बवाल, कांग्रेस ने लिया एक्शन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.