गुजरात उपचुनाव के लिए AAP की तैयारी, केजरीवाल-भगवंत मान समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी
गुजरात के दो विधानसभा सीटों के लिए 19 जून को मतदान होना है। ऐसे में इन दोनों विधानसभा सीटों के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारी करते हुए केजरीवाल-भगवंत मान समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
दिल्ली के बाद केजरीवाल के हाथ से खिसकेगा पंजाब!
गांधीनगर : आम आदमी पार्टी ने गुजरात विधानसभा के दो महत्वपूर्ण उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों और स्टार प्रचारकों की घोषणा कर दी है। ये उपचुनाव 19 जून 2025 को होने हैं, और पार्टी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर ली है। कडी और विसावदर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है।
गुजरात आप के अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने शुक्रवार को बताया कि मेहसाणा जिले की अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित कडी विधानसभा सीट से जगदीश चावड़ा को उम्मीदवार बनाया गया है। चावड़ा पार्टी के SC विंग के प्रदेश अध्यक्ष हैं और युवाओं के बीच लोकप्रिय चेहरा माने जाते हैं। वहीं, विसावदर सीट से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया मैदान में होंगे, जिनकी छवि एक जुझारू और जमीनी नेता की है।
स्टार प्रचारकों की लिस्ट में बड़े नाम शामिल
आप ने इस चुनाव के लिए जिन 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम सबसे ऊपर है। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी, और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी प्रचार की कमान संभालेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
चीन आर्टिफिशियल सन बना रहा…बच्चों पर FIR कराने में बिजी हैं हमारे PM, छात्रों पर कार्रवाई से भड़के केजरीवाल
E20 पेट्रोल पर फिर छिड़ा विवाद, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा 29 ऑटो कंपनियां लिखित गारंटी देने से बच रही
उपचुनाव का महासंग्राम: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर आज मतदान, जानिए हर सीट का समीकरण
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अहमदाबाद के वनितलाव गांव का टूटा संपर्क, NDRF ने शुरू किया राहत व बचाव कार्य
सूची में संजय सिंह, गोपाल राय, राघव चड्ढा, इमरान हुसैन, दुर्गेश पाठक, गुलाब सिंह यादव, हेमंत खावा, उमेश मकवाना, सुधीर वघानी, महाराज मलिक और प्रवीण राम जैसे कई चर्चित नाम भी शामिल हैं। यह साफ है कि पार्टी उपचुनाव को लेकर किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहती।
क्यों हो रहे हैं ये उपचुनाव?
कडी सीट पर उपचुनाव की आवश्यकता मौजूदा विधायक कारसनभाई सोलंकी के फरवरी में निधन के कारण हो रही है। वहीं, विसावदर सीट विधायक भूपेंद्र भाई भायाणी के इस्तीफे के कारण खाली हुई थी।
चुनाव आयोग के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 2 जून है। 3 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, और 5 जून तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। 19 जून को मतदान होगा और 23 जून को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
